{"_id":"5cdbb83fbdec2207594b0cce","slug":"lok-sabha-elections-2019-case-registered-against-woman-who-throw-slipper-at-navjot-sidhu-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर सात दिन बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने वाली महिला पर सात दिन बाद केस दर्ज
Wed, 15 May 2019 12:27 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया था।
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री व कांग्र्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पर आठ मई को जनसभा के दौरान चप्पल फेंकने के मामले में आर्य नगर थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आर्य नगर थाने पर शिकायत करते हुए शहर के निर्मल नगर के रहने वाले रोहित ने बताया कि आठ मई को गांधी कैंप में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोप है जनसभा के दौरान ही एक महिला ने नवजोत पर चप्पल फेंक दी थी। जबकि कुछ लोगों ने पत्थरबाजी भी की थी। जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में जितेंद्र कौर नाम की महिला ने खुद चप्पल फेंकने की बात स्वीकार की थी। शिकायत में अन्य लोगों के नाम भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
आर्य नगर थाने के एसआई रतन सिंह ने बताया कि रोहित की शिकायत पर महिला जितेंद्र कौर के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और रिप्रेजेंटेशन ऑफ प्यूपल एक्ट की धारा 127 के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उधर, रोहित का कहना है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का फैन है, जिसके कारण उसने केस दर्ज कराया है।