{"_id":"5cbd6682bdec221456013ae8","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-workers-ready-for-campaigning-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: चंडीगढ़ में भाजपा की सेना तैयार, बस सेनापति का इंतजार, 25 कमेटियों पर जीत का दारोमदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा: चंडीगढ़ में भाजपा की सेना तैयार, बस सेनापति का इंतजार, 25 कमेटियों पर जीत का दारोमदार
Mon, 22 Apr 2019 12:31 PM IST
खुशबू गोयल
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चंडीगढ़ में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सेना तैयार कर ली है, बस इंतजार है तो सेनापति का। वहीं 25 कमेटियों पर जीत का दारोमदार रहेगा। प्रचार में अन्य पार्टियों से पिछड़ रही भाजपा ने अब अपने कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए कह दिया है। चुनावी चुनौतियों से निपटने को भाजपा ने मैदान में अपने प्रमुख चेहरों को उतार दिया है।
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर 25 कमेटियों का निर्माण किया गया है। 88 सदस्यीय इन कमेटियों में मेयर राजेश कालिया, रघुबीर अरोड़ा, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, कमला शर्मा, पूर्व मेयर आशा जसवाल, भाजपा के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के महामंत्रियों, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी इस समिति में शामिल किया गया है। चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष रामबीर भट्टी को बनाया गया है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को मिलाकर 25 कमेटियों का निर्माण किया गया है। 88 सदस्यीय इन कमेटियों में मेयर राजेश कालिया, रघुबीर अरोड़ा, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल, कमला शर्मा, पूर्व मेयर आशा जसवाल, भाजपा के सभी प्रदेश उपाध्यक्ष आदि को शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के महामंत्रियों, जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को भी इस समिति में शामिल किया गया है। चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष रामबीर भट्टी को बनाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सेनापति के इंतजार में मायूस हुए कार्यकर्ता
भाजपा में प्रत्याशी को लेकर चल रहा विचार मंथन लंबा खिंचता जा रहा है। जिसकी वजह से पार्टी में असमंजस और असंतोष का सिलसिला बरकरार है। टिकट के लिए तीन दावेदार होने की वजह से पसोपेश की स्थिति है। यही कारण है कि प्रत्याशी पर जल्दी निर्णय नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा भाजपा की यह रणनीति भी है कि अंतिम क्षणों में किसी एक नाम को हरी झंडी देकर असंतोष और संभावित विरोध को कम कर दिया जाए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवार की घोषणा में एक-दो दिन और लग सकते हैं। वहीं सोमवार से नामांकन पत्र जमा होना शुरू हो गए है, 29 अप्रैल तक नामांकन भरे जाएंगे।
विज्ञापन
जीत का दारोमदार 25 कमेटियों पर
भाजपा द्वारा बनाए गए 25 कमेटियों में चुनाव आयोग समन्वय(2 सदस्य), नामांकन पत्र समिति(4 सदस्य), कार्यक्रम अग्रिम दल(11 सदस्य), कार्यालय प्रमुख(7 सदस्य), भोजन एंव वितरण(4 सदस्य), प्रचार सामग्री वितरण प्रमुख(3 सदस्य), कार्यालय एंव अन्य अनुमतियां, प्रशासन(3 सदस्य), परिकल्पना पत्र समिति(4 सदस्य), पुलिस प्रशासन समन्वय(2 सदस्य), कार्यक्रम सूची अंतिम रूप निर्णय(3 सदस्य), मीडिया(3 सदस्य), सोशल मीडिया(4 सदस्य), डाटा संयोजक(1 सदस्य), आईटी (1 सदस्य), कॉल सेंटर(1 सदस्य), बड़े कार्यक्रम(4 सदस्य), आवास (2 सदस्य), वित्त समिति(6 सदस्य), बस्ता प्रमुख(2 सदस्य), ट्रांसपोर्ट(4 सदस्य), टेंट व्यवस्था(4 सदस्य), साउंड व्यवस्था(3 सदस्य), वीआईपी समन्वय(4 सदस्य), दैनिक खर्च देख-रेक समिति(3 सदस्य), प्रचार सामग्री घर-घर वितरण(3 सदस्य) हैं।