{"_id":"5cd4f763bdec22077d5be111","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-haryana-pm-modi-hoshiarpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब के होशियारपुर में आज पीएम करेंगे प्रचार, राजीव गांधी पर बोल सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब के होशियारपुर में आज पीएम करेंगे प्रचार, राजीव गांधी पर बोल सकते हैं
Fri, 10 May 2019 09:34 AM IST
खुशबू गोयल
अखिल तलवार/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
अखिल तलवार/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 10 May 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आज पंजाब के होशियारपुर में प्रचार का शंखनाद करेंगे। लोकसभा चुनाव 2019 की प्रक्रिया के तहत पंजाब में यह उनकी पहली रैली होगी और इसमें पीएम मोदी के संबोधन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
चुनाव की रणभेरी बजने से पहले हालांकि मोदी गुरदासपुर में एक रैली कर चुके हैं। लेकिन चुनावी बिगुल बजने के बाद यह सूबे में पहली रैली होगी। हाल ही में मोदी ने एकाएक पूर्व पीएम राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कह कर विवाद खड़ा कर दिया था। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने इसे लेकर पीएम मोदी पर हमला बोला। लेकिन वे उतने ही मुखर अंदाज में अपनी बात पर कायम रहे।
फिर पीएम ने कहा कि राजीव ने परिवार समेत आईएनएस विराट में छुट्टियां मनाई थीं। इसे लेकर सत्ताधारी और विपक्ष अभी भिड़े हुए हैं, इस बीच आ गया है पंजाब। माना जा रहा है कि पंजाब की धरती से मोदी, राजीव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करेंगे। मोदी के तरकश में अब तक 1984 के सिख नरसंहार का तीर बाकी हैं या शायद खास रणनीति के तहत उन्होंने इसे पंजाब दौरे के लिए ही बचा कर रखा है।
विज्ञापन
यह ऐसा मुद्दा है, जो कांग्रेस को हमेशा से बैकफुट पर ला देता है। सिखों के जख्मों को फिर से हरा कर देता है। आजकल मोदी जिस तरह से बोल रहे हैं, उससे तय है कि होशियारपुर रैली में यह मुद्दा सबसे प्रमुख रहेगा। लेकिन वह कितने घातक अंदाज में कांग्रेस पर हमला करते हैं यह शुक्रवार को ही पता चलेगा। मोदी हमेशा जगह और स्थानीय परिवेश, इतिहास से ही बात शुरू करते हैं।