{"_id":"5cc29f91bdec225cab252167","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-candidate-kirron-kher-rich-more-than-husband-anupam-kher","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: पति अनुपम खेर से अमीर हैं किरण खेर, पांच साल में 7.89 करोड़ बढ़ी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: पति अनुपम खेर से अमीर हैं किरण खेर, पांच साल में 7.89 करोड़ बढ़ी संपत्ति
Fri, 26 Apr 2019 11:35 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
अनुपम खेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल में भाजपा उम्मीदवार किरण खेर की संपत्ति में करीब 7.89 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। ऐसे में वे पति अनुपम खेर से ज्यादा अमीर हैं। वीरवार को नामांकन पत्र के दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि साल 2014 में उनके पास अचल व चल संपत्ति 33.53 करोड़ रुपये की थी, जो पांच साल में बढ़कर 41.42 करोड़ पहुंच गई है। वहीं, बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्में करने वाले व किरण के पति अनुपम खेर के पास मात्र 16.57 करोड़ की संपत्ति है। जो किरण के मुकाबले लगभग आधी से ज्यादा कम है।
साल 2014 में अनुपम ने अपनी संपत्ति 14.3 करोड़ बताई थी। पांच साल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए संपत्ति बढ़ी है। गाड़ियों की बात करें तो उसमें अनुपम खेर अपनी पत्नी के मुकाबले ज्यादा अमीर हैं। किरण के पास मर्सिडीज बेंज कार है, जिसे उन्होंने 61 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि अनुपम खेर के पास भी मर्सिडीज बेंज है, जिसकी कीमत एक करोड़ 39 लाख है। अनुपम का शिमला में 59 लाख 40 हजार का फ्लैट्स है, जबकि अंधेरी मुंबई में 8 लाख 61 हजार की कीमत का पुराना मकान है।
वहीं किरण खेर के पास सेक्टर 8 सहित चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर 8 करोड़ 37 लाख से अधिक प्रापर्टी है। किरण के पास 16 किलो सोना व 8 किलो चांदी है, जिसकी मार्केट कीमत करीब चार करोड़ 64 लाख है। किरण ने अपने हलफनामे में बताया है कि सेक्टर 17 कामर्शियल इमारत में अपना 25 प्रतिशत शेयर होने की बात कही है। यह प्रापर्टी उनके पिता ने दी है, जिसकी कीमत 5.54 करोड़ है। सेक्टर 8 में पिता की कोठी में 50 प्रतिशत शेयर है, जिसकी मार्केट वैल्यू 8.37 करोड़ बताई गई है।
विज्ञापन
किरण ने बेटे के लिए 25 लाख रुपये का लोन लेने की बात भी कही है। किरण खेर के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।