फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal's road show in Sangrur and Barnala of Punjab

अरविंद केजरीवाल बोले, कैप्टन अमरिंदर ने वादाखिलाफी और बादलों ने बेअदबी की

Mon, 13 May 2019 07:19 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला/बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुनाम ऊधम सिंह वाला/बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 May 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal's road show in Sangrur and Barnala of Punjab
अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पंजाब में दस्तक दी। हरियाणा से सटे संगरूर के गांव खनौरी से रोड शो शुरू करते हुए केजरीवाल शाम को बरनाला पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने लहरागागा, दिड़बा, सुनाम, संगरूर और बरनाला विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी सांसद भगवंत मान को वोट देने की अपील की।   

विज्ञापन


सियासी जानकार मानते हैं कि केजरीवाल ने गहरी सियासी सोच के तहत संगरूर लोकसभा क्षेत्र के खास विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया ताकि पार्टी के वोट बैंक में इजाफा किया जा सके।
विज्ञापन


संगरूर से पार्टी को सबसे ज्यादा उम्मीद है और यहां के प्रदर्शन पर ही पार्टी का सियासी वजूद टिका है। पिछली बार पंजाब में शताब्दी से आने वाले केजरीवाल इस बार हरियाणा के टोहाना रेलवे स्टेशन पर उतरे और फिर सड़क के रास्ते पंजाब पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड शो के दौरान केजरीवाल ने अकाली-भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी को आर्थिकता तबाह करने वाला नेता बताया और कांग्रेस की प्रदेश सरकार पर वादों से मुकरने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप की सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। आप को ताकत मिली तो पंजाब की नुहार भी बदली जा सकती है। इस दौरान उन्होंने भगवंत मान और अमन अरोड़ा के साथ शहीद ऊधम सिंह को नमन किया।  

समर्थकों ने बांटे फूलों से भरे लिफाफे
सुनाम शहर के बाजारों में केजरीवाल के समर्थकों ने डोर टू डोर जाकर दुकानदारों को फूलों से भरे पॉलीथिन के लिफाफे थमाए और लोगों से केजरीवाल का स्वागत करने के लिए कहा। हालांकि कई दुकानदारों से लिफाफे लेने से मना कर दिया। 

कैप्टन ने वादाखिलाफी और बादलों ने बेअदबी की : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का रोड शो सोमवार शाम को बरनाला के गांव बडवर पहुंचा। उनके साथ विधायक अमन अरोड़ा और विधायक दिड़वा हरपाल चीमा खुली जीप में खडे़ थे। बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत पंडोरी सहित कई वालंटियरों ने केजरीवाल का स्वागत किया।


इस अवसर पर केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की जनता के साथ वादाखिलाफी की। दूसरी तरफ बादलों ने बेअदबी करवाई। वह श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आरोपी हैं। पंजाब की जनता उनको माफ नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी जो कहती है, वह करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed