{"_id":"5cdd78a3bdec22077654e725","slug":"lok-sabha-elections-2019-arvind-kejriwal-s-road-show-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में बोले केजरीवाल-कांग्रेस को हराओ तभी चुनावी वादे पूरे करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में बोले केजरीवाल-कांग्रेस को हराओ तभी चुनावी वादे पूरे करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
Thu, 16 May 2019 08:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 16 May 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को फरीदकोट में पार्टी उम्मीदवार प्रो. साधु सिंह के समर्थन में रोड शो निकाला।
विज्ञापन
जैतो के रामलीला मैदान से शुरू हुआ रोड शो कोटकपूरा से होते हुए मोगा की तरफ रवाना हो गया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कई वादे किए लेकिन किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कांग्रेस को करारी मात दी जानी चाहिए, तब शायद कैप्टन को चुनावी वादे याद आ जाएं। उन्होंने कांग्रेस और शिअद के आपस में मिले होने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेअदबी और गोलीकांड मामले में शिअद की भूमिका सामने आने के बाद भी कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि फरीदकोट संसदीय सीट से आप उम्मीदवार प्रो.साधु सिंह जैसे पढ़े लिखे और स्थायी उम्मीदवार को लोग पहल दें।
विज्ञापन
इस मौके पर उनके साथ कोटकपूरा के विधायक कुलतार सिंह संधवां, फरीदकोट के हलका इंचार्ज गुरदित्त सिंह सेखों भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड वाले मुख्य चौक से गुजरते समय चौक को नमन किया। रोड शो के दौरान उनके काफिला को बरगाड़ी व आस-पास के गांवों में भी जाना था लेकिन गर्मी के कारण वह नहीं गए और सिर्फ मेन रोड पर ही रोड शो किया गया।