{"_id":"9a72b2427b482d0b6df16460fdab8220","slug":"lok-sabha-election-dhawan-did-not-agree-to-kiran-kher","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब किरण के मनाने से भी नहीं माने धवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब किरण के मनाने से भी नहीं माने धवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Mar 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट न मिलने से नाराज पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन को मनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी किरण खेर आखिरकार वीरवार को उनके सेक्टर-9 स्थित आवास में पहुंची।
विज्ञापन
उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी थे। लेकिन इसके बावजूद धवन नहीं माने। उन्होंने कहा कि वे कोई भी फैसला अपने समर्थकों की राय के बिना नहीं लेंगे।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह रही कि पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खेर ने कहा कि धवन बीमार थे इसलिए वह उनसे मिलने उनके घर गई थीं। वहीं धवन से जब उनका हाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं और पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
दरअसल धवन को पूरी उम्मीद थी कि पार्टी हाईकमान उन्हें टिकट देगा, लेकिन ऐन मौके पर किरण खेर को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। इस फैसले के बाद से धवन नाराज हैं और पार्टी के किसी कार्यक्रम में भी हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
खेर ने कहा, मान जाएंगे
किरण खेर ने कहा कि हरमोहन धवन से उन्होंने बात की है। टिकट को लेकर अब उनमें कोई नाराजगी भी नहीं है। वह जल्दी ही उनके समर्थन में आ जाएंगे।
दूसरी ओर धवन ने अभी तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। धवन ने शुक्रवार सुबह अपने घर पर समर्थकों की बैठक बुलाई है। बैठक में ही वह कोई फैसला लेंगे। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं धवन निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
धवन की बढ़ी हुई है दाढ़ी : टंडन
प्रेस कांफ्रेंस में देरी से आने पर संजय टंडन ने भी कहा कि वे इसके लिए माफी चाहते हैं। दरअसल वे बीमार धवन का हालचाल पूछने गए थे। उनकी दाढ़ी भी बढ़ी हुई थी।