फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Two arrested for pocket bites in Sunny Deol's road show

जेब कतरों के निशाने पर सनी देओल के रोड शो, 10 दिन में भाजपा नेता समेत कई लोगों को लगाई चपत

Thu, 09 May 2019 08:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 May 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Two arrested for pocket bites in Sunny Deol's road show
सनी देओल के रोड शो को जेब कतरे बना रहे निशाना

सनी देओल के रोड शो में जेब काटने की वारदात को 15 के करीब जेब कतरों का गिरोह अंजाम दे रहा था। थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस की पकड़ में आए 2 जेब कतरों ने इसका खुलासा किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों से 41 हजार 500 रुपए बरामद किए हैं। इसके साथ ही मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को भारत-पाक बॉर्डर एरिया में रोड शो और जनसभा के दौरान जेब कतरों ने 25 से अधिक लोगों की जेबें काटीं थी। मामले में बमियाल पुलिस ने 2 जेब कतरों को काबू किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार और जुगल किशोर निवासी गांव बनीलोधी के रूप में हुई है। पकड़े गए युवकों ने बताया कि उनके जैसे करीब 15 युवक हैं, जो सनी देओल के रोड शो में जुटने वाली भीड़ में लोगों की जेबें काट रहे थे। पुलिस ने उनके एड्रेस पूछे तो युवक बोले, उन्हें सनी देओल के रोड शो में ले चलो, वह उन युवकों को पकड़ा देंगे। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Two arrested for pocket bites in Sunny Deol's road show
सनी देओल का रोड शो

सबसे पहले पठानकोट में हुए रोड शो में 4 भाजपा नेताओं के मोबाइल चोरी हुए। 4 लोगों की जेबें कट गईं। उसके बाद बुंगल में सनी देओल का रोड शो हुआ, जिसमें बधानी के प्रधान शिवचरण 35 हजार लेकर आए थे। भीड़ में शामिल हुए तो जेब कट गई। वहीं भाजपा नेता बाबू राम के 2 हजार, रवि शर्मा के 4 हजार और बुंगल के सरपंच लाल सिंह के 3200 रुपये भी चोरी हो गए। 

इसके अलावा धार में सनी के रोड शो में हरबंस सिंह के 9 हजार रुपये निकाले गए। इससे पहले सरना में रोड शो के दौरान जगीर सिंह के 8 हजार रुपये जेब काटकर निकाले। मंगलवार को सनी देयोल के रोड शोमें भाजपा मंडलाध्यक्ष के आठ हजार सहित 25 लोगों की जेबें कट गईं थीं।

पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपियों से राशि बरामद की गई है। साथ ही अब उनके गिरोह को भी पकड़ने में पुलिस जुटी है। सभी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed