फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Tripat Rajinder Singh Bajwa compares PM Narendra Modi to aurangzeb

पंजाब के मंत्री ने औरंगजेब से की पीएम मोदी की तुलना, बताया- देश का गद्दार

Thu, 09 May 2019 08:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 May 2019 08:44 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Tripat Rajinder Singh Bajwa compares PM Narendra Modi to aurangzeb
पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र बाजवा

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंद्र बाजवा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए। बाजवा ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से की। बाजवा ने कहा कि जिस तरह औरंगजेब ने राज पाठ के लिए अपने भाइयों का कत्ल करवा दिया था, उसी तरह मोदी ने पुलवामा में 40 सीआरपीएफ जवानों की बलि दे दी। बाजवा गुरदासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ के लिए जनसभा को संबोधित करने सुंदरचक्क अड्डे पहुंचे थे।

विज्ञापन


बाजवा ने कहा कि भाजपा ने सनी देओल को बलि का बकरा बनाकर भेजा है, क्योंकि उनके पास सुनील जाखड़ के मुकाबले का कोई नेता नहीं है। बाजवा ने सुनील जाखड़ को सुलझा हुआ इंसान बताया। तृप्त राजिंद्र बाजवा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह राष्ट्रवाद और देश भक्ति का ढोंग करते हैं, असल में मोदी राष्ट्र विरोधी और देश के गद्दार हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी देशवासियों को बांट रहे हैं। पंजाब के सरहदी क्षेत्रों के लोग पाकिस्तान से जंग नहीं चाहते। पीएम मोदी पाकिस्तान से आतंक का खतरा बता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ताकि इस शोर में लोग उनके 5 साल का हिसाब न मांग लें। कहा कि पहले जीएसटी से देश को नुकसान पहुंचाया और अब आतंक का मुद्दा बनाकर अटारी बॉर्डर से व्यापार बंद करवा दिया। जिससे पठानकोट, अमृतसर, बटाला समेत कई जिलों के व्यापारियों का काम ठप करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद पंचों-सरपंचों के सभी मसले सुलझा दिए जाएंगे, जो पंच-सरपंच अपने गांव से कांग्रेसी प्रत्याशी को जिताएगा उसे मुंह मांगी मुरादें दी जाएंगी। इस दौरान उनके साथ हलका विधायक जोगिन्द्र पाल, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरसिमरन कौर बाजवा समेत अन्य भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed