फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Announces New Political Outfit Punjabi Ekta Party

पंजाबः सुखपाल खैरा ने किया पंजाबी एकता पार्टी का एलान, 'आप' के खिलाफ नहीं बोला एक शब्द

Tue, 08 Jan 2019 02:38 PM IST
ajay kumar अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Announces New Political Outfit Punjabi Ekta Party
सुखपाल खैरा

रविवार को आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने वाले सुखपाल खैरा ने मंगलवार को पंजाबी एकता पार्टी का गठन किया। प्रेस क्लब में पंजाब भर से आए समर्थकों के बीच उन्होंने इस पार्टी का एलान किया गया। इस दौरान खैरा को ही पार्टी का प्रधान नियुक्त किया गया।

विज्ञापन


वर्ष 2022 के चुनाव में मजबूत विकल्प बनने का संकेत देते हुए खैरा ने कहा कि उनकी पार्टी का एजेंडा बेअदबी और फायरिंग के आरोपियों को सजा दिलाना, माफिया राज और भ्रष्टाचार खत्म करना होगा। 
विज्ञापन


आखिर में खैरा का भाषण मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और बादल परिवारों पर सिमट गया। पंजाब के मौजूदा हालातों के लिए दोनों परिवारों को जिम्मेदार ठहराते हुए खैरा ने इन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार अंदरखाते मिले हुए हैं और एक-दूसरे को फायदा पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब के सारे प्रमुख कारोबारों पर इनके करीबी सियासतदानों का कब्जा है। कैप्टन अमरिंदर से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। बादलों के राज में जो चल रहा, उन्होंने उसे ही आगे बढ़ाया है। 

छह विधायक और सांसद डॉ. गांधी पहुंचे
कार्यक्रम के दौरान खैरा गुट में शामिल आप के सभी छह विधायक पहुंचे। इनमें कंवर संधू, जगदेव कमालू, मास्टर बलदेव, नाजर सिंह मानशाइयां, जगतार सिंह हिस्सोवाल, पिरमल सिंह खालसा शामिल हैं। इनके अलावा सांसद डॉ. धरमवीर गांधी भी आए। लेकिन एंटी डिफेक्शन कानून के डर से कोई भी मंच पर नहीं बैठा। खैरा ने कहा कि वह नहीं चाहते कि ये लोग खुल कर उनके साथ चलें और सदस्यता गवाएं ताकि सुखबीर बादल नेता प्रतिपक्ष बन जाएं। 

कर्ज की समस्या का हल ढूंढना हमारी प्राथमिकता होगी

Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Announces New Political Outfit Punjabi Ekta Party
Sukhpal Singh Khaira - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुखपाल खैरा ने मंगलवार को अपनी नई पार्टी का एलान करते हुए इसका एजेंडा भी बताया। खैरा ने प्रेस क्लब में कहा कि पंजाब एकता पार्टी की प्राथमिकता किसानों और खेत मजदूरों के कर्ज की समस्या का हल ढूंढना होगी। सत्ता में आने पर उनकी पार्टी कैश सब्सिडी देगी और किसानों को दिए जाने वाले कर्ज की ब्याज दर आधी की जाएगी। 

पंजाब में सिर्फ 0.1 प्रतिशत लोग ही भ्रष्ट हैं, जिनमें राजनीतिज्ञ और नौकरशाह शामिल हैं। इन्हें सख्त सजाएं दी जाएंगी। कांग्रेस सरकार वादे के बावजूद कनफ्लिक्ट ऑफ इंट्रेस्ट बिल नहीं ला सकी, इसे हम लाएंगे। सियासतदानों के कारोबारों को राजनीति से डी-लिंक किया जाएगा। सांसद डॉ. धरमवीर गांधी के परंपरागत नशों की खेती के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। 

भुक्की, अफीम जैसी ऑर्गेनिक ड्रग्स की खेती कराई जाएगी। ट्रांसपोर्ट, माइनिंग, शराब माफिया पर लगाम लगाई जाएगी। चुनाव आयोग और राष्ट्रपति को लिख कर देंगे कि अगर वादे से मुकरे तो मान्यता रद्द कर दी जाए।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Announces New Political Outfit Punjabi Ekta Party
सुखपाल खैरा - फोटो : file photo

सुखपाल खैरा ने कहा कि पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के झंडे तले लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। कितनी सीटों पर लड़ेंगे, इसका फैसला 12 को लुधियाना में पीडीए की मीटिंग में होगा। अगर लोग कहेंगे तो वह भी चुनाव लड़ेंगे। खैरा ने कहा कि अभी यह गठबंधन रहेगा। लोकसभा चुनाव के बाद इसे एक पार्टी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आप का नाम ही नहीं लिया
कार्यक्रम के दौरान सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही कि सुखपाल खैरा ने एक बार भी आम आदमी पार्टी या उसके नेताओं का नाम ही नहीं लिया। करीब छह माह पहले नेता प्रतिपक्ष पद से हटाए जाने के बाद से आप का पंजाब और दिल्ली नेतृत्व हमेशा से खैरा के निशाने पर रहता था।

आप हाईकमान द्वारा पंजाब इकाई को स्वायत्तता न देने का मुद्दा उन्होंने उठाया और इसी मुद्दे पर नई पार्टी बनाई। बाद में इस बारे में जब पत्रकारों ने पूछा तो खैरा ने कहा कि उन पर कुछ भी बोलना व्यर्थ है क्योंकि वह पंजाब में पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सबकी जमानत जब्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed