फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Rajnath Singh's rally in Jind of Haryana

हरियाणा में बोले राजनाथ सिंह, बहादुर लाशें नहीं गिनते, लाशें गिनना गीदड़ों का काम

Wed, 08 May 2019 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सफीदों (जींद) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Rajnath Singh's rally in Jind of Haryana
गृहमंत्री राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सफीदों में भाजपा प्रत्याशी रमेश कौशिक के लिए प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में कहा कि इस बार प्रत्याशी के लिए नहीं देश के लिए वोट करना। 

विज्ञापन


विजय संकल्प रैली में राजनाथ ने कहा कि भारत देश बहुत मजबूत बन चुका है। अब तो पाकिस्तान के साथ-साथ चीन को भी भारत की मजबूती का अहसास हो चुका है। उनकी सरकार ने पुलवामा हमले के शहीदों का बदला पाकिस्तान जाकर लिया है और कुछ लोग लाशें पूछते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बहादुर कभी लाशें नहीं गिनते, लाशें गिनना गीदड़ों का काम होता है।
विज्ञापन


उन्होंने पंडाल में बैठे सभी लोगों से सरकार की किसान सम्मान निधि योजना, फ्री गैस कनेक्शन योजना पर बोलते हुए पूछा कि सभी को अच्छा लगा ना। जब पंडाल से आवाज आई ये योजनाएं दौड़ेंगी, उन्होंने कहा कि रमेश कौशिक को भी दौड़ा दो। इन्हें बंपर वोट देकर कर संसद में भेजना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि जब 2014 में उनकी सरकार बनी थी तो भारत देश विश्व में नौवें स्थान पर था, अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना कांग्रेस ने चलाई। 2008 से 2014 तक 25 लाख मकान बने थे, लेकिन उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में कार्यकाल में एक करोड़ 30 करोड़ आवास योजना के तहत मकान बनाए गए।

जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी का करता हूं सम्मान

Lok sabha election 2019, Rajnath Singh's rally in Jind of Haryana
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे पूर्व में रहे सभी प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा व राजीव गांधी का सम्मान करते हैं। सभी ने गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी हटा नहीं पाए। अब राहुल गांधी भी यही कह रहे हैं।

2014 में देश में गरीबों की संख्या 12.5 करोड़ थी, लेकिन भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के घोषणा पत्र में राष्ट्रद्रोह के कानून को खत्म करने की बात कही है। वहीं भाजपा उसको और ज्यादा मजबूत बनाएगी। 

पहले पाकिस्तान को सफेद झंडा दिखाती थी सेना
राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने भारतीय सेना के जवानों से जब पूछा कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी होती है तो क्या करते थे। जवानों ने कहा कि 16वीं बार तक सफेद झंडा दिखाया जाता था, ताकि पाकिस्तान से बातचीत हो सके, लेकिन उन्होंने सीमा पर तनाव बीएसएफ के जवानों से कहा कि अगर एक गोली पाकिस्तान की ओर से चलाई जाती है जो हमारी ओर से गोलियों की गिनती नहीं होनी चाहिए। 

2031 तक भारत टॉप-थ्री देशों में शामिल हो जाएगा
भिवानी में भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश विकास और अर्थव्यवस्था के मामले में साढ़े चार साल में टॉप टेन देशों की सूची में नौवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है। 2030-31 तक हर तरह से साधन संपन्न अमेरिका, रूस, चीन में किसी एक को पीछे छोड़ टॉप-थ्री में शामिल होगा। 

उन्होंने कहा कि एक नौजवान नेता राष्ट्रद्रोह का कानून खत्म करने की बात करता है जबकि उनकी सरकार बनने पर राष्ट्रद्रोह के कानूनी को इतना सख्त बनाएंगे कि राष्ट्रद्रोह करने वाले की कानून के नाम से ही रूह कांप उठे। उन्होंने कहा कि सितंबर 2014 में ही उन्होंने सेना को छूट दे दी थी।

स्पष्ट कहा था कि पहले गोली चलाए नहीं और पाकिस्तान की तरफ से एक गोली चलती है तो फिर बिना पूछे गोलियां चलाएं। गोलियां गिनने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि एक विशेष मिसाइल तैयार की गई है। यदि कोई देश हमारे देश पर मिसाइल छोड़ेगा तो हमारी मिसाइल तीन मिनट में पता लगाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed