फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Rahul gandhi have eat food at dhaba in Haryana's Karnal

जब राहुल गांधी पहुंचे ढाबा तो सभी रह गए हैरान, शाही पनीर और दाल खाकर खुद किया भुगतान

Sat, 30 Mar 2019 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंद्री (करनाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंद्री (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Rahul gandhi have eat food at dhaba in Haryana's Karnal
ढाबे में खाने खाना पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

हरियाणा की चुनावी यात्रा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे रंग में रंगे नजर आए। वो गांव बटेड़ी के पास कंबोज ढाबे पर रुके और लंच किया। इस दौरान राहुल गांधी ने शाही पनीर, पीली दाल और मिक्स वेज के साथ तंदूरी रोटी खाई। यहां पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने भोजन किया। खास बात ये रही कि खुद राहुल गांधी ने खाने का बिल चार हजार रुपये ढाबा संचालक सोनी कंबोज को भुगतान किया और बिल रसीद अपनी जेब में रख ली। 

विज्ञापन


इसके बाद इंद्री में कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद करनाल आते समय रास्ते में श्रीआत्म मनोहर जैन अराधना मंदिर में भी पहुंचे और वहां पर मत्था टेककर मुनि पीयूष से आशीर्वाद लिया। साथ ही रक्षा पोटली प्रसाद स्वरूप बांधी और उन्हें शॉल भी भेंट किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Rahul gandhi have eat food at dhaba in Haryana's Karnal
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

वहीं, करनाल में राहुल गांधी ने करीब 15 मिनट तक भाषण दिया। हालांकि, इस दौरान वे केवल चौकीदार चोर है और 72 हजार रुपये की योजना में ही लगे रहे। पूरे भाषण के दौरान उन्होंने हरियाणा और करनाल से संबंधित एक भी मुद्दे को टच नहीं किया। हालांकि, कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे प्रदेश सरकार को भी घेरेंगे और करनाल क्योंकि सीएम का गढ़ है, इसलिए सीएम के बारे में भी बोलेंगे। लेकिन राहुल गांधी ने न तो सीएम का नाम लिया और न ही हरियाणा और करनाल की किसी समस्या पर अपना संबोधन दिया। 

उम्मीद से कम जुटी भीड़
कांग्रेसी नेताओं द्वारा कई दिन से दावे किए जा रहे थे कि जनसभा के दौरान हजारों की भीड़ उमड़ेगी, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर भी कांग्रेसी उतनी भीड़ नहीं जुटा पाए, जितने उन्होंने दावे किए थे। अटल पार्क के सामने जरूर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed