फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, People of Mathura-Bikaner are campaigning against Sunny Deol in Pathankot

'2014 में हेमा मालिनी के लिए किया था प्रचार, कोठी से धक्के मार निकाला बाहर'

Thu, 16 May 2019 08:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, People of Mathura-Bikaner are campaigning against Sunny Deol in Pathankot
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)

पठानकोट जिले में गुरुवार को हाथ में माइक और स्पीकर लिए बीकानेर और मथुरा से आए लोगों ने दुकानों में जाकर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के खिलाफ प्रचार किया। बीकानेर से आए दल का नेतृत्व कर रहे नरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वह बीकानेर के कोलायत तहसील के निवासी हैं। 2004 में जब धर्मेंद्र वहां से चुनाव लड़े थे तो बीकानेर के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। 

विज्ञापन


आश्वासन दिया था कि उनके बड़े-बड़े उद्योगपतियों के साथ संबंध हैं, क्षेत्र में बड़े उद्योग स्थापित किए जाएंगे लेकिन जीतने के बाद वहां पान की दुकान तक नहीं खुलवा पाए। पांच साल उनके दर्शन तक नहीं हुए। कई बार मिलने की कोशिश की पर मिल नहीं पाए। अभी धर्मेंद्र बीकानेर संसदीय क्षेत्र के किन्हीं 4 गांवों के नाम भी बता दें तो वह उनके पक्ष में प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल में धर्मेंद्र ने सांसद निधि से 50 फीसदी भी खर्च नहीं किया। उनके उलट एक साल (1998-99) सांसद रहे बलराम जाखड़ ने कई काम करवाए। चुरू, सीकर समेत कई संसदीय हलकों के लोग बलराम जाखड़ को आदर्श नेता मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमा मालिनी के लिए किया था प्रचार, कोठी से धक्के मार निकाला बाहर
मथुरा के गांव अड्डा बाघरा से पठानकोट पहुंचे रामकुमार चौधरी लोगों को बता रहे थे कि उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में हेमा मालिनी के लिए प्रचार किया। यह बात हेमा अच्छे से जानती है।

Lok sabha election 2019, People of Mathura-Bikaner are campaigning against Sunny Deol in Pathankot
माइक लेकर पहुंचे बीकानेर से आए नरिन्द्र चौधरी व अन्य

चुनाव नतीजों के दिन हेमा ने वादा किया था कि उनके गांव में हर विकास कार्य को वह प्राथमिकता देंगी पर उसके बाद उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। कई बार उनकी कोठी गया पर उनका पीए हर बार यही कहता कि हेमा जी मुंबई गई हैं। एक बार तो उन्हें धक्के देकर बाहर निकाला गया। सांसद निधि से मिले फंड से विकास कार्य तो दूर एक पत्थर तक नहीं लगाया। 

विकास के झूठे दावे कर रहे धर्मेंद्र
बीकानेर के जज्जू गांव से आए किसान श्रवण कुमार ने कहा कि रोज-रोज चैनलों पर सनी देओल के पक्ष में प्रचार कर रहे धर्मेंद्र दावे कर रहे हैं कि उन्होंने बीकानेर में बहुत विकास कार्य करवाए। वे उनके झूठे दावों की पोल खोलने और यहां के लोगों को जागरुक करने आए हैं। स्टारडम के चक्कर में सनी देओल को सांसद न बनाना। 

जैसे धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अपने हलकों से गायब रहे, सनी भी दिखाई नहीं देंगे। वह 17 मई शाम तक पठानकोट और गुरदासपुर में घूम-घूमकर लोगों को सच्चाई बताएंगे। बता दें कि धर्मेंद्र बीकानेर से 2004-09 तक सांसद रहे और हेमा मालिनी 2014 से अब तक मथुरा की सांसद हैं। लोगों ने दोनों पर आरोप लगाए कि अपने कार्यकाल के दौरान उनके दर्शन तक नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed