फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, One Seat of Congress and Candidates List Very long

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब में कांग्रेस की सिर्फ एक सीट और दावेदारों की एक बड़ी फौज

Wed, 31 Oct 2018 11:10 AM IST
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़
हर्ष कुमार सलारिया, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 31 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, One Seat of Congress and Candidates List Very long
CONGRESS - फोटो : SELF
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पंजाब में कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त काफी लंबी होती जा रही है। पार्टी की प्रदेश इकाई ने दावेदारों की सूची बनाना शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि अब तक जिन जिलों से टिकट के दावेदारों ने अपने नाम पार्टी इकाई को सौंपे हैं, उनमें गुरदासपुर ऐसी सीट है, जहां से केवल एक ही दावेदार, मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ हैं। किसी भी अन्य नेता ने इस सीट पर टिकट का दावा नहीं किया है।
विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी का कहना है कि सूबे में लोकसभा की कुल 13 सीटों के लिए टिकट पाने के इच्छुक नेताओं की सूची पूरी करने के बाद पार्टी आलाकमान को सौंपी जाएगी, जहां प्रत्याशियों को नामों पर अंतिम मुहर लगनी है। फिलहाल राज्य के तीन-चार जिलों में टिकट के दावेदारों के नाम एकत्र किए जाने बाकी हैं। अब तक पहुंचे दावेदारों में कुछ खास नामों के बारे में पूछे जाने पर आशा कुमारी ने कहा कि अब यह सूचियां आलाकमान के सामने ही खुलेंगी और वहीं पर प्रत्याशियों का फैसला होगा।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पार्टी आलाकमान का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा। इस संबंध में बीते दिनों एक औपचारिक बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश इकाई में किसी तरह की कोई कलह नहीं है और सभी नेता और पार्टी वर्कर अनुशासित और आलाकमान के फैसले का सम्मान करने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पंजाब में तीन और आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिली थीं। गुरदासपुर सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस ने यह सीट भाजपा से छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अंदरूनी बगावत से जूझ रहे शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कोई चर्चा सामने नहीं आई। सोमवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में भी पार्टी में डैमेज कंट्रोल पर ही पूरा ध्यान दिया गया। दूसरी तरफ, कांग्रेस अपनी तैयारी शुरु कर चुकी है, जिसके संकेत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने दिए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed