फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, lok insaaf party declare candidate at Ludhiana lok sabha seat

लोकसभा 2019: लुधियाना लोकसभा सीट से सिमरजीत सिंह बैंस पीडीए उम्मीदवार घोषित

Fri, 05 Apr 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, lok insaaf party declare candidate at Ludhiana lok sabha seat
लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) ने लोकसभा सीट लुधियाना से सिमरजीत सिंह बैंस को चुनाव मैदान में उतारा है। शुक्रवार को लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस ने अपने नाम की घोषणा की। हालांकि इस मौके पर अलायंस से कोई अन्य बड़ा नेता मौके पर मौजूद नहीं था। लुधियाना से अभी तक कांग्रेस और पीडीए ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के घोषणा नहीं की है। 

विज्ञापन


2014 के लोकसभा चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में बैंस 210917 वोट लेकर चौथे नंबर पर थे, जबकि कांग्रेस के रवनीत बिट्टू 300459 वोट लेकर विजयी रहे थे। दूसरे नंबर पर आप प्रत्याशी एडवोकेट एचएस फूलका रहे थे, जबकि शिअद प्रत्याशी मनप्रीत अयाली तीसरे नंबर पर रहे थे।

विज्ञापन

लुधियाना लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा हलके पड़ते हैं। सिमरजीत सिंह बैंस सिर्फ हलका साउथ और आत्मनगर से ज्यादा वोट लेने में कामयाब रहे थे। सिमरजीत सिंह बैंस हलका आत्मनगर तो उनके बड़े भाई बलविंदर बैंस हलका साउथ से विधायक हैं।

टूट रहा हैं बैंस का ग्रुप 
लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस किसी समय राजनीति में काफी ताकतवर माने जाते थे, इसका सबसे बड़ा कारण था उनके साथ चलने वाले दोस्तों की फौज। बीते कुछ सालों में एक के बाद एक साथी उनका साथ छोड़ते जा रहे है। सबसे पहले पूर्व पार्षद जगवीर सोखी ने उनका साथ छोड़ा और शिअद में शामिल हो गए। 

2017 के विधान चुनाव में कंवलजीत सिंह कड़वल कांग्रेस में शामिल हो गए और हलका आत्मनगर से सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ चुनाव लड़ा। निगम चुनाव के दौरान पूर्व पार्षद रहे परमिंदर भी कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं। कुछ दिन पहले पूर्व विधायक रहे प्रेम मित्तल भी बैंस का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके है। वहीं गुरुवार को विपन काका सूद भी पार्टी में घुटन महसूस होने की बात कह पार्टी को अलविदा कह चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed