फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, JJP candidate Digvijay chautala gets notice on violation of code of conduct

दिग्विजय चौटाला को आचार संहिता उल्लघंन का नोटिस, नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती मुश्किलें

Wed, 01 May 2019 05:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 01 May 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, JJP candidate Digvijay chautala gets notice on violation of code of conduct
दिग्विजय चौटाला - फोटो : File Photo

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व सांसद दुष्यंत चौटाला ने गन्नौर में प्रत्याशी दिग्विजय चौटाला के लिए रोड शो किया। केजरीवाल व दुष्यंत दोनों ने भाजपा के साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथों लिया तो पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा भी उनके निशाने पर रहे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल व सांसद दुष्यंत चौटाला का रोड शो बहालगढ़ से शुरू हुआ। जिसे मामा भांजा चौक से होते हुए गीता भवन चौक, गोहाना रोड आरओबी, छोटूराम चौक, गोहाना रोड बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन


 इसके बाद गन्नौर में रोड शो किया गया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 साल में हरियाणा में सिर्फ भाईचारे को मिटाने का काम किया। कहा कि सरकार प्रदेश में विकास कार्य व जन हितैषी काम करने की बजाए लोगों को आपस में लड़वाने का काम करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महलाना चौक पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा 10 साल की सत्ता के दौरान सोनीपत व जींद जिलों के विकास के प्रति आंख बंद किए रहे और अब सियासी फायदे के लिए वह सोनीपत जिले को अपना घर बता रहे हैं। 

दिग्विजय को आचार संहिता उल्लंघन का नोटिस
केजरीवाल व दुष्यंत के रोड शो के लिए जीटी रोड के साथ ही बहालगढ़ में बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगा दिए गए थे। जिसका पता चलने पर डीआरओ ब्रह्मप्रकाश अहलावत ने उनको उतरवाया और दिग्विजय चौटाला को नोटिस जारी किया।


उसमें कहा गया है कि दिग्विजय चौटाला ने बुधवार की शाम तक अपना जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से दिग्विजय के लिए परेशानी बढ़ सकती है। वहीं रोड शो में आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी फंसी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed