{"_id":"5ca77588bdec2213f4135f71","slug":"lok-sabha-election-2019-haryana-minister-anil-vij-targets-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- एक सीट पर जनेऊ पहनकर जाएंगे और दूसरी में उतारकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- एक सीट पर जनेऊ पहनकर जाएंगे और दूसरी में उतारकर
Fri, 05 Apr 2019 09:14 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से जनेऊधारी राहुल गांधी ने नामांकन पत्र भरा है लेकिन उनका जनेऊ कहीं नजर नहीं आया। एक बयान में विज ने कहा कि वैसे तो कांग्रेसी नेता बोलते हैं कि राहुल जनेऊधारी हैं।
विज्ञापन
विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि कहीं ऐसा तो नही कि मुस्लिम लीग के डर से उन्होंने जनेऊ उतार दिया हो? राहुल गांधी के दो जगह से चुनाव लड़ने पर भी टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ेंगे तो एक जगह जनेऊ पहनकर चले जाएंगे और एक जगह जनेऊ उतारकर।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद द्वारा दिए एक बयान कि अनुच्छेद 370 पिछले 70 सालों से है और आगे भी रहेगी, इस पर कैबिनेट मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार किसी भी हालत में आने वाली नहीं है। कांग्रेस के कश्मीर को भारत से अलग करने के मंसूबे को कभी भी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को भारत से अलग करने का प्लान बनाया है। इसमें उन्होंने देशद्रोह के कानून को खत्म करने की बात कही है ताकि कश्मीर में पकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालो की संख्या बढ़े। विज के अनुसार इस मकसद को किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे। विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी सविंधान को ‘गीता’ की तरह पूजती है।