{"_id":"5c9da4ecbdec22145d383b30","slug":"lok-sabha-election-2019-haryana-cm-manohar-lal-targets-on-congress-parivartan-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ यात्रा पर सीएम मनोहर लाल का कटाक्ष, बोले-30 मार्च को बस से सही सलामत उतरें कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ यात्रा पर सीएम मनोहर लाल का कटाक्ष, बोले-30 मार्च को बस से सही सलामत उतरें कांग्रेसी
Fri, 29 Mar 2019 10:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातनहेल में हुई विजय संकल्प यात्रा के दौरान सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस की बस यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके तो मंच पर ही हमला हो जाता है। वो तो बस इतनी खैर मना रहे हैं कि ये 30 मार्च को इस बस से सभी सही सलामत उतरें। देश के बारे में सोचने का वक्त इनके पास नहीं है, ये तो कांग्रेस का ही भला नहीं कर सकते। रेवाड़ी से चली इनकी बस कैथल पहुंचने से पहले ही खाली हो चुकी है।
विज्ञापन
वहीं इनेलो व जेजेपी को लेकर सीएम ने कहा कि एक का चश्मा टूट चुका है तथा दूसरा चप्पल लिए घूम रहा है। दो फाड़ होने के बाद ये पार्टी खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही केवल देश का भला कर सकते हैं। मंच पर मुख्य तौर पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषिमंत्री ओपी धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, कोसली विधायक बिक्रम ठेकेदार, जिला प्रधान बिजेंद्र दलाल, विदेश सपंर्क प्रमुख प्रदीप अहलावत, लोकसभा प्रभारी अरविंद यादव, धर्मबीर हुड्डा, बलराज कुंडू, शमशेर खरकड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रत्याशी को लेकर नहीं खोले पत्ते
सीएम मनोहर लाल व अन्य वक्ताओं ने रोहतक लोकसभा के भावी प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ नहीं की। वहीं इसको लेकर सीएम से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा प्रत्याशी केवल कमल का फूल रहेगा। प्रत्याशी रैली के मंच पर मौजूद हो नहीं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन