{"_id":"5cd44d62bdec2207664950e7","slug":"lok-sabha-election-2019-harsimrat-kaur-badal-s-election-campaign-in-lambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह झूठे, राजा वड़िंग ड्रामेबाज: हरसिमरत कौर बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह झूठे, राजा वड़िंग ड्रामेबाज: हरसिमरत कौर बादल
Fri, 10 May 2019 01:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में महज दस दिन बचे तो पहली बार लोकसभा हलका बठिंडा से शिअद प्रत्याशी हरसिमरत कौर बादल लंबी हलके में नजर आईं। हरसिमरत कौर बादल ने अपने बेटे अनंतवीर सिंह के साथ गुरुवार को चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड फेंकते हुए खुद को लंबी हलके की बेटी बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह बीती तीन पीढ़ी से लंबी हलके के लोगों की कर्जदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को झूठा और बठिंडा से कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को ड्रामेबाज बताया। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग ड्रामेबाजी करते फिर रहे हैं। चुनाव पास आए तो गांवों में जाकर महिलाओं के पांव छू कर कहते हैं कि रोटी खानी है।
विज्ञापन
यदि रोटी ही खानी है तो उस घर में जाएं, जिनका मीटर अधिक बिल भेजकर उतार दिया गया है या फिर जिनके घर का आटा-दाल योजना का कार्ड काट दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर उन्होंने कहा कि कैप्टन तो खुद झूठ बोल रहे है। कैप्टन का कहना है कि उन्होंने दिल्ली से बारदाना रुकवा दिया है, लेकिन यह अकेला मालवा में ही हुआ है माझा में क्यों नहीं।
विज्ञापन
यह सब कुछ तो कैप्टन ने खुद ही किया है, ताकि उन्हें बदनाम कर सकें। कैप्टन कह रहे हैं कि नशा बंद हो गया है। जबकि नशे की तो होम डिलीवरी हो रही है। इस दौरान ही उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई। हरसिमरत कौर ने गांव कंदूखेड़ा, हाकूवाला, भुल्लरवाला, फत्ताकेरा, मिड्डखेड़ा, घुमियारा, लुहारा आदि गांवों में दौरा कर चुनाव प्रचार किया।