फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Fight in parneet kaur rally in Patiala

पटियालाः परनीत कौर की जनसभा में चले ईंट-पत्थर, चार हुए घायल, सियासत भी तेज

Fri, 10 May 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 10 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Fight in parneet kaur rally in Patiala
Lok sabha 2019

समाना के नजदीकी गांव कुलारां में गुरुवार को कांग्रेस उम्मीदवार परनीत कौर की चुनावी रैली में उस समय हंगामा हो गया, जब परनीत व कांग्रेस सरकार के खिलाफ काली झंडियां लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेसियों ने ईंट-पत्थर और लाठियों से उन पर हमला किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चार लोगों घायल हो गए। जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। समाना के नजदीकी गांव कुलारां में गुरुवार को शुतराणा से कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह ने परनीत कौर के समर्थन में चुनावी रैली रखी थी। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता सुबह करीब 11 बजे रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे, तो गांव की कुछ महिलाओं समेत अन्य लोग काली झंडियां लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए रैली स्थल की तरफ जाने लगे। पुलिस ने उन्हें रोक लिया जिसके बाद गुस्साए गांव के लोग दूसरे रास्ते से रैली वाली जगह पर पहुंच गए और रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद परनीत कौर मौके से चली गईं। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि परनीत के जाने के बाद वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे, कांग्रेसियों ने उन पर हमला किया। इस हमले में चार लोगों के घायल होने की सूचना है। झगड़े को रोकने के लिए पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा। जांच अधिकारी पुलिस चौकी मवी के एएसआई सुखचैन सिंह ने कहा कि फिलहाल वह घायलों के बयान ले रहे हैं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती चुनाव में जीत कर भी मिली हार के विरोध में था प्रदर्शन : दर्शन सिंह

Lok sabha election 2019, Fight in parneet kaur rally in Patiala
मौके पर बिखरे पड़े ईंट-पत्थर

गांव निवासी दर्शन सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायती चुनाव के दौरान मतों की गिनती के बाद शाम को उन्हें विजेता घोषित किया गया था। जब वह जीत का सर्टिफिकेट लेने गए, तो उन्हें हारा घोषित कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह और कांग्रेसी उम्मीदवार परनीत कौर के कहने पर किया गया था। इसलिए आज उन्हें रोष प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

मौजूदा सरकारों के शासनकाल के दौरान रोष प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन फिर भी वह भारी वोटों के अंतर से जीत हासिल करेंगी। -परनीत कौर, कांग्रेस उम्मीदवार

परनीत की चुनावी रैली में ईंट-पत्थर चलने का मुद्दा गर्माया, सियासत तेज
परनीत कौर की समाना के कुलारां में आयोजित चुनावी रैली के दौरान ईंट-पत्थर चलने का मुद्दा गरमा गया है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी नीना मित्तल और अकाली-भाजपा उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा दोनों ही रैली के दौरान घायल लोगों का हालचाल जानने के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। नीना मित्तल ने कहा कि राजिंदरा अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर ही जख्मी बैठे थे, जिन्हें दाखिल नहीं किया जा रहा था। 

उन्होंने खुद आगे बढ़कर डॉक्टरों से बात करके जख्मी लोगों को दाखिल कराया। रखड़ा ने कहा कि इस घटना ने साबित कर दिया है कि कैप्टन के राज में लोगों को शांति से भी अपनी बात रखने का हक नहीं है। अगर लोग अपनी बात रखेंगे, तो उन पर लाठियां चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed