{"_id":"5ca96a3cbdec221424307dc1","slug":"lok-sabha-election-2019-dc-transfer-from-bathinda-after-complaint-to-election-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बठिंडा के डीसी को हटाया, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने बठिंडा के डीसी को हटाया, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
Sun, 07 Apr 2019 08:54 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चुनाव आयोग ने एक आदेश जारी करते हुए आईएएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन को बठिंडा का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है। इस बारे में पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. एस. करुणा राजू ने बताया कि 2011 पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी बी. श्रीनिवासन इस समय तेलंगाना में लोकसभा मतदान के मद्देनजर जनरल ऑब्जर्वर के तौर पर सेवा निभा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग ने उनके स्थान पर आईएएस कुमार राहुल को तुरंत तेलंगाना में जनरल ऑब्जर्वर की जिम्मेवारी संभालने और बी. श्रीनिवासन को रिलीव करने को कहा गया है।
विज्ञापन
डा. राजू ने बताया कि भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से यह फैसला पिछले 16 जनवरी को अधिकारियों की बदली /तैनातियों संबंधी जारी हिदायतों के मद्देनजर लिया गया है। इसके साथ ही परनीत भारद्वाज को पंजाब सरकार के परसोनल विभाग में रिपोर्ट करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
उधर, बठिंडा ब्यूरो के मुताबिक शिअद ने दावा किया है कि उनकी शिकायत पर डीसी परनीत को हटाया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के ओएसडी चरनजीत सिंह ने आरोप लगाया था कि परनीत कांग्रेस का साथ दे रहे थे।
इसके अलावा उनकी रिटायरमेंट अगस्त में होनी है। उन्होंने बताया कि जिस अधिकारी की रिटायरमेंट के छह माह बाकी हो, उसे जिला चुनाव अधिकारी नहीं लगाया जा सकता था।