फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal's rally in Ratia of Haryana

रतिया में भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमलावर हुए सीएम मनोहर लाल, कहा- इस बार बाप-बेटे का होगा सफाया

Mon, 29 Apr 2019 12:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/रतिया (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal's rally in Ratia of Haryana
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल

देश के 85 करोड़ मतदाता मनपसंद सरकार चुनने का मन बना चुके हैं और चूंकि देश का मन है, इसलिए आएंगे तो मोदी ही। ये बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रतिया की अनाजमंडी के सामने स्थित मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री यहां पर सिरसा सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के समर्थन में रैली कर रहे थे।

विज्ञापन


 उनके साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व प्रत्याशी सुनीता दुग्गल ने भी मंच से जनता को संबोधित किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का स्वागत किया।
विज्ञापन


रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आम चुनाव में अक्सर ये होता है कि विपक्षी अभियान चलाते हैं और सत्ता पक्ष अपनी बात रखता है, लेकिन इस बार सत्ता पक्ष की ओर से देश की जनता मोर्चा संभाले हुए है, ऐसे में देश का मन अपने आप में बीजेपी और मोदी सरकार की वापसी का सबूत दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा में बीजेपी लहर का दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी दसों सीटों पर कमल खिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब विपक्ष की हार होगी तो वो ईवीएम को खराब बताकर अपनी हार छिपाने का प्रयास करेंगे। लेकिन ये उनका वहम है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि देश का चौकीदार ही देश का प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि वो नामदार नहीं है। उन्होंने प्रदेश में नौकरियों में पर्ची-खर्ची सिस्टम बंद करके ईमानदारी से नौकरियां दी। यही कारण है कि गरीब परिवार का बेटा भी सरकारी नौकरी में आ रहा है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता एक स्थान से दूसरे स्थान पर भाग रहे हैं। केंद्र नेतृत्व को कह रहे हैं कि प्रदेश में राहुल गांधी का नाम मत लेना, सिर्फ कांग्रेस के नाम पर वोट मांग लेंगे। सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने एक नेता को जींद उपचुनाव में खड़ा कर दिया जबकि वो पहले से विधायक था। इसी तरह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सोनीपत में फंसाया गया है जबकि उनका बेटा रोहतक से चुनाव लड़ रहा है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि इस बार दोनों बाप-बेटे का सफाया हो जाएगा। संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोगों से आह्वान किया कि वे हर व्यक्ति से वोट जरूर मांगना और ना केवल वोट मांगना, बल्कि वोटर को बूथ तक लेकर जाना।

सिरसा लोकसभा का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सिरसा लोकसभा के सभी विधानसभा हलकों में सुनीता दुग्गल को लीड दिलाने की होड़ लगी हुई है। उन्होंने रतिया के लोगों से कहा कि पिछली बार की कसर निकालना और रतिया की लीड पूरे लोकसभा में सबसे अधिक आनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed