फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, BSP supremo Mayawati will Address a rally in Rohtak after 15 years

15 साल बाद हरियाणा में दस्तक देंगी मायावती, पांच बड़ी रैलियों को करेंगी संबोधित

Thu, 28 Mar 2019 05:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, BSP supremo Mayawati will Address a rally in Rohtak after 15 years
बसपा सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के राजनीतिक दंगल में बसपा सुप्रीमो मायावती बाहुबल दिखाएंगी। इसका आगाज अगले महीने रोहतक में बड़ी रैली के साथ होगा। प्रदेश के राजनीतिक केंद्र रोहतक में डेढ़ दशक बाद बसपा सुप्रीमा रैली के जरिए चुनावी दंगल में कदम रखेंगी। इससे पूर्व वे वर्ष 2004 के चुनाव में रोहतक आई थीं।

विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी की जीत व प्रदेश में बसपा की मजबूती के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए चुनाव से पहले प्रदेश भर में पांच रैलियां की जाएंगी। माना जा रहा है कि बसपा चुनावी दंगल में भाजपा व कांग्रेस के वोट काटने का काम करेगी। 
विज्ञापन


प्रदेश की 8 सीटों पर बसपा व दो पर एलएसपी उम्मीदवार
लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दस सीटों पर जीत के लिए बसपा व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने हाथ मिला लिया है। इन दोनों में सीटों को लेकर भी समझौता हो गया है। बसपा आठ व एलएसपी दो सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। यहां जीत के लिए रोहतक के अलावा कुरुक्षेत्र, भिवानी, चंडीगढ़ और फरीदाबाद या गुड़गांव में से एक जिले में रैली की जानी है। इसे लेकर कार्यकर्ताओं ने संपर्क भी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा 4.50 लाख एससी वोटरों के बूते खेल रही दांव

लोकसभा रोहतक सीट में 15.67 लाख वोटर हैं। इनमें से 8.50 लाख पुरुष व 7.17 लाख महिलाएं हैं। इनमें से करीब 4.50 लाख एससी वोटर हैं। इस बड़े वोट बैंक के बूते बसपा ने दांव खेलने की तैयारी की है। इसमें सबसे अधिक 37 हजार से अधिक वोटर कलानौर, 15 हजार से अधिक रोहतक, 23 हजार से ज्यादा किलोई व 24 हजार से अधिक महम इलाके में एससी वोट बताए जा रहे हैं। इसके अलावा झज्जर, कोसली, बहादुरगढ़, बादली में भी एससी का बड़ा वोट बैंक है। यह वोट एक जगह गया तो चुनाव परिणाम प्रभावित होना तय है। 

बसपा एक नजर में
- 2009 के चुनाव में 16 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले।
- 2014 के चुनाव में सात प्रतिशत से ज्यादा वोट मिले। 
- 2009 के चुनाव में रोहतक से प्रत्याशी राजकुमार शर्मा को मिले 48000 वोट।
- 2004 के चुनाव में छोटूराम स्टेडियम आई थीं बसपा सुप्रीमो

- 51 लाख से अधिक है प्रदेश में एससी आबादी
- 37 लाख से ज्यादा आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है
- 14 लाख से ज्यादा आबादी शहरी क्षेत्र में है
- 27 लाख एससी पुरुष आबादी है
- 24 लाख एससी महिला आबादी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed