{"_id":"5cd48b8dbdec22070063334b","slug":"lok-sabha-election-2019-attack-on-convoy-of-bjp-candidate-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव- बाल-बाल बचे सैनी, गनमैन समेत एक समर्थक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के काफिले पर पथराव- बाल-बाल बचे सैनी, गनमैन समेत एक समर्थक जख्मी
Fri, 10 May 2019 01:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी के काफिले पर पिहोवा के गांव भैंसी माजरा में हुए पथराव में उनका गनमैन और एक समर्थक चोटिल हो गया, जबकि खुद सैनी बाल बाल बचे। भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक धुम्मन सिंह किरमिच ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता धुम्मन सिंह किरमिच ने बताया कि गुरुवार को पिहोवा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी नायब सैनी का जनसंपर्क अभियान कर रहे थे। इसी दौरान रात 7. 30 बजे जब उनका काफिला गांव भैंसी माजरा से निकला तो उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इस पथराव में पायलट गाड़ी पर भी एक पत्थर गिरा। इस पथराव से प्रत्याशी नायब सैनी के काफिले की दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
पथराव से सैनी का अंगरक्षक और एक समर्थक भी घायल हो गया। इधर, घटना की सूचना पर पिहोवा के डीएसपी धीरज खट्टर और थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। हालांकि रात 11 बजे तक घटना का मामला दर्ज नहीं हुआ। थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस कर्मचारी सहित दो लोगों की एमएलआर कट चुकी है। इन्हें मामूली चोट आई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन