फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Ashok Tanwar will be Congress candidate from Sirsa lok sabha seat

हरियाणा की सिरसा सीट से अशोक तंवर होंगे कांग्रेस प्रत्याशी, गुलाम नबी आजाद ने की घोषणा

Fri, 29 Mar 2019 12:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टू/रतिया/टोहाना (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद/भट्टू/रतिया/टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Ashok Tanwar will be Congress candidate from Sirsa lok sabha seat
कांग्रेस की परिवर्तन रैली - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी तंवर के नाम पर अपनी सहमति जताते हुए मोहर लगा दी। गुलाम नबी आजाद और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने परिवर्तन बस यात्रा के दौरान भट्टू, गांव गिल्लाखेड़ा, फतेहाबाद अनाजमंडी, रतिया एवं टोहाना में आयोजित विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करते हुए ये एलान किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ परिवर्तन बस यात्रा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, कुमारी सैलजा, नवीन जिंदल एवं किरण चौधरी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। जनसभाओं को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में जनता को अच्छे दिन लाने का जो झूठा सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाई थी। इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के उस विश्वासघात का हिसाब चुकता करते हुए देश-प्रदेश से चलता करने जा रही है।

विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Ashok Tanwar will be Congress candidate from Sirsa lok sabha seat
परिवर्तन रथ में सवार गुलाम नबी आजाद, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला

साथ ही उन्होंने दावा किया कि बड़े जनादेश के साथ देश-प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत प्राप्त करके सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी सांसद रहते हुए डॉ. अशोक तंवर ने सिरसा संसदीय क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी संसदीय क्षेत्र बनाने का काम किया था। वे उम्मीद करते हैं कि यहां के मतदाता अच्छे बुरे की पहचान करते हुए एक बार फिर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ तंवर को लोकसभा में बड़ी जीत दिलाकर संसद भेजने का काम करेंगे और एक बड़े राजनीतिक बदलाव के हिस्सेदार भी बनेंगे। 

इस यात्रा के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए उसे झूठे वादों से जनता को ठगने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि जिन अच्छे दिनों की आस में जनता ने भाजपा को चुना था, अच्छे दिन लाना तो दूर, भाजपा ने आमजन मानस का रहा-सहा सुख-चैन भी छीनने का काम किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि वक्त बदलाव का है और माहौल कांग्रेस के पक्ष में।

 ऐसे में हर मतदाता व संगठन के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि वह इस बार गलती न करे और क्षेत्र व समाज के विकास के लिए कांग्रेस को ही चुनें।  इस दौरान जनसभाओं को पूर्व सांसद नवीन जिन्दल, पूर्व सीपीएस दुड़ाराम, प्रहलाद गिल्लांखेड़ा, कुलबीर बैनीवाल, ठाकुर भवानी सिंह, कृष्णा पूनिया व सुभाष बिश्नोई, भवानी सिंह आदि ने भी संबोधित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed