फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Aam Aadmi Party leader Harinder Singh Khalsa joins Bharatiya Janata Party

लोकसभा 2019: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, सांसद हरिंदर सिंह खालसा भाजपा में शामिल

Thu, 28 Mar 2019 01:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Aam Aadmi Party leader Harinder Singh Khalsa joins Bharatiya Janata Party
हरिंदर सिंह खालसा बीजेपी में शामिल - फोटो : ANI

आम आदमी पार्टी से निष्कासित फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। खालसा ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वित्तमंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने के बाद खालसा ने कहा कि भाजपा ही देश का सही विकास करवा सकती है। 

विज्ञापन


वह पिछले चार साल से भाजपा में आने के लिए उत्सुक थे। वह पीएम नरेंद्र मोदी के फैन भी हैं। अपनी पुरानी पार्टी पर आरोप लगाते खालसा ने कहा कि आप में लोकतंत्र की कोई बात नहीं दिखी, न ही उसमें उनको सम्मान मिला। वहां के सभी नेता तानाशाह थे। आजकल राजनीति तानाशाही से नहीं चलती किंतु केजरीवाल हमेशा तानाशाह रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं जैसे ही खालसा भाजपा में शामिल हुए तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको जमकर कोसना शुरू कर दिया। खालसा का नाम पहले अकाली दल से जोड़ा गया था। पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के पास वर्करों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। सूत्रों के अनुसार सांसद खालसा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed