{"_id":"5ca970fcbdec22146325af03","slug":"lok-sabha-election-2019-aam-aadmi-party-announces-two-more-candidates-for-lok-sabha-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में नीना मित्तल, फिरोजपुर से हरजिंदर होंगे मैदान में, आप ने घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में नीना मित्तल, फिरोजपुर से हरजिंदर होंगे मैदान में, आप ने घोषित किए प्रत्याशी
Sun, 07 Apr 2019 10:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा क्षेत्र पटियाला और फिरोजपुर से पार्टी के उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पार्टी के मुख्य दफ्तर से पंजाब आप प्रधान भगवंत मान और कोर कमेटी पंजाब के चेयरमैन एवं विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम की ओर से जारी सूची के अनुसार नीना मित्तल को पटियाला और हरजिंदर सिंह काका सरां को फिरोजपुर से लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन
राजपुरा से संबंधित नीना मित्तल पार्टी की समर्पित वालंटियर और ट्रेड विंग पंजाब की प्रधान हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से ग्रेजुएट नीना मित्तल एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ-साथ समाज सेवक के तौर पर अलग-अलग सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ सक्रिय हैं। पार्टी के पुराने वालंटियर हरजिंदर सिंह काका सरां (48) फिरोजपुर के तलवंडी भाई के किसान परिवार से हैं।
विज्ञापन