{"_id":"5ce65105bdec2207140c6d07","slug":"lok-sabha-chunav-2019-result-congress-candidate-ashok-tanwar-sirsa-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के अशोक तंवर बोले, 'काहे का मोदी-मोदी, अब बर्बाद इंडिया स्कीम फिर चलाएंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के अशोक तंवर बोले, 'काहे का मोदी-मोदी, अब बर्बाद इंडिया स्कीम फिर चलाएंगे'
Fri, 24 May 2019 01:57 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 24 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
अशोक तंवर
- फोटो : File Photo
हरियाणा में बीजेपी का दमदार प्रदर्शन जारी है। यहां की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि देश के लिए संकेत सही नहीं हैं।
विज्ञापन
एक बार मोदी सरकार बनी पूरा देश बर्बाद कर दिया। और अब खुद बर्बाद इंडिया नाम से कोई स्कीम चलाएंगे। जिस तरीके से पता चला है फसल बीमा के नाम से पांच साल लूट मचाई लास्ट में आके किसान को लूटेंगे।
विज्ञापन
किसान भी मजदूर भी नौजवान भी हमारी माताएं-बहनें तैयार रहें। जिस तरह से इन्होंने कर्मचारी और हर वर्ग का शोषण किया। हम एक बार फिर जनादेश का स्वागत करते हैं। विपक्ष की भूमिका कांग्रेस मजूबती से निभाएगी। अभी तो रूझान हैं बहुत कुछ होना बाकी है।
विज्ञापन