{"_id":"5c8bab45bdec22145411f9ba","slug":"lok-sabha-2019-sunil-jakhar-targets-on-akali-dal-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील जाखड़ का अकाली दल पर आरोप, कहा- वोट के लिए डेरा से सांठगांठ कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील जाखड़ का अकाली दल पर आरोप, कहा- वोट के लिए डेरा से सांठगांठ कर रहे हैं
Fri, 15 Mar 2019 07:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 15 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुनील जाखड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में वोटों की खातिर शिरोमणि अकाली दल डेरा सच्चा सौदा से साथ सांठगांठ कर रहा है। जाखड़ शुक्रवार को जालंधर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि खडूर साहिब से शिअद की लोकसभा उम्मीदवार बीबी जगीर कौर ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा के साथ चुनावी गठबंधन करने का काम सुखबीर सिंह बादल करेंगे।
विज्ञापन
यह बहुत ही हैरान कर देने वाला और शिअद नेताओं की मानसिकता को दर्शाने वाला बयान है। वोटों की खातिर अकाली दल लोगों के साथ धोखा कर रहा है। जाखड़ ने कहा कि अकाली-भाजपा की गठबंधन सरकार के शासनकाल में पंजाब में घटित श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामलों में डेरा सच्चा सौदा का हाथ पाया गया।
विज्ञापन
इस दौरान डेरा प्रमुख राम रहीम सिंह की फिल्म को भी शिअद ने पंजाब में जारी करवाया था। वहीं सिख पंथ से निष्कासित किए गए राम रहीम सिंह को श्री अकाल तख्त से माफी दिलवाई गई थी। उन्होंने कहा कि अकाली दल द्वारा डेरा के साथ सांठगांठ करना सिखों के जख्मों पर नमक रगड़ने जैसा ही है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल डेरा के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करें। कांग्रेस लोकसभा चुनाव में डेरा सच्चा सौदा से कोई संपर्क नहीं करेगी।
विज्ञापन