{"_id":"5c9b93c8bdec222dc91306f8","slug":"lok-sabha-2019-harmel-singh-tohra-says-if-aap-alliance-with-congress-then-leave-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा 2019: पूर्व मंत्री बोले-अगर आप-कांग्रेस में हुआ गठबंधन तो छोड़ देंगे पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा 2019: पूर्व मंत्री बोले-अगर आप-कांग्रेस में हुआ गठबंधन तो छोड़ देंगे पार्टी
Thu, 28 Mar 2019 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
आप
- फोटो : SELF
पंथ रत्न स्वर्गीय जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद और पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा ने बुधवार को साफ किया कि अगर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठजोड़ हुआ तो वह आप छोड़ देंगे। गौरतलब है कि टोहड़ा परिवार ने अकाली दल से नाराज होकर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आप का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
टोहड़ा ने कहा कि कांग्रेस के हाथ सिखों के खून से रंगे हैं। ऐसे में अगर आप की ओर से कांग्रेस के साथ गठजोड़ किया गया तो वह एक पल भी आप में नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर रिवायती राजनीतिक पार्टियों के विरोध में पैदा हुई पार्टी है। लेकिन अब केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने के लिए उतावले हो रहे हैं। कहा कि केजरीवाल का यह फैसला दूर अंदेशी वाला नहीं है और यह भविष्य में पार्टी के लिए घातक साबित होगा।
विज्ञापन