फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Ghulam Nabi Azad targets on PM Narendra Modi in Mahendragarh

गुलाम नबी आजाद का पीएम मोदी पर निशाना, कहा-तानाशाह और डाकुओं को हटाओ

Wed, 27 Mar 2019 09:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Mar 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Ghulam Nabi Azad targets on PM Narendra Modi in Mahendragarh
हरियाणा में कांग्रेस की परिवर्तन रैली - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पांच साल के लिए हमारी आजादी छिन गई। अंग्रेजों के समय हमें बोलने, खाने पीने, काम करने की आजादी नहीं थी। वही आज मोदी के समय में हो रहा है। टेलीविजन को भी आजादी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी में भाजपा ने करीब 80 हजार करोड़ रुपये का हेरफेर किया है। उन्होंने कहा नेताओं के रूप में आए डाकुओं को हटाओ।

विज्ञापन


राव तुलाराम चौक पर कांग्रेस की परिवर्तन बस यात्रा में संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि अंग्रेजों के समय किसी तरह की आजादी नहीं थी। अंग्रेजों के अलावा उनका साथ देने वाले यहां के राजा भी हमें गुलाम रखे हुए थे। हमें बोलने की भी आजादी न हो तो इसे डिक्टेटरशिप कहते हैं। डिक्टेटर के सींग नहीं होते हैं।
विज्ञापन


डिक्टेटर के लिए गोरा या विदेशी होना जरूरी नहीं है। डिक्टेटरशिप एक मानसिकता है। वो मानसिकता को नरेंद्र मोदी कहते हैं। जिस तरह से अंग्रेजों को भगाने के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी थी, उसी तरह से हमें अंदरूनी डिक्टेटरशिप के खिलाफ लड़ना है। जो डाकू नेताओं के रूप में आए हैं उन्हें हमें हटाना है। हमें लोकतंत्र बहाल करना है। यह एक श्रुति छोटी सी बच्ची नहीं है। पिछली कसर इस बार निकाल देना। एक वोट से हमने अटल बिहारी बाजपेई की सरकार गिरा दी थी। आपकी एक वोट श्रुति को संसद में पहुंचा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने पांच साल में किया नाश

इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा पिछले पांच साल में भाजपा ने नाश के अलावा कुछ नहीं किया। किसान, व्यापारी को बर्बाद कर दिया। नौजवान बेरोजगार हैं। हमारे भाईचारे को तोड़ने का प्रयास किया। घर-घर जाकर संदेश दो कि कांग्रेस एकजुट हैं। हम सभी कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं।
 
कांग्रेस का झंडा लगाओ 

अशोक तंवर ने कहा कि पिछले पांच साल में किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी हर किसी की हालत खराब हुई है। नौजवान को रोजगार दिया। महेंद्रगढ़ में कोई बड़ा प्रोजेक्ट दिया। यह समय परिवर्तन का है। यहां के विधायक पंडित यहां से भागना चाहते हैं। भाजपा, इनेलो, जेजेपी, बसपा का झंडा उतारकर कांग्रेस का झंडा लगाओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed