{"_id":"5c8c7b8cbdec22144f416dd6","slug":"lok-sabha-2019-district-election-officer-seeks-reported-from-ro","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद की बैठक के बाद शराब परोसने का आरोप, जिला चुनाव अधिकारी ने आरओ से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद की बैठक के बाद शराब परोसने का आरोप, जिला चुनाव अधिकारी ने आरओ से तलब की रिपोर्ट
Sat, 16 Mar 2019 09:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तरनतारन (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 16 Mar 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल (टकसाली) अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के भतीजे गुरिंदर सिंह टोनी को शिअद में शामिल करने के दौरान हुई बैठक के बाद कथित तौर पर शराब परोसने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी नोटिस के आधार पर जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल ने खडूर साहिब हलके के रिटर्निंग अधिकारी से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
गांव डेरा साहिब में गुरिंदर सिंह टोनी को शिअद में शामिल करने लिए पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू, प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, मंजीत सिंह मियांविंड और अजयपाल सिंह मीरांकोट के अलावा शिअद के कई दिग्गज नेता गांव डेरा साहिब पहुंचे थे। बैठक के बाद एक घर में वर्करों को शराब परोसे जाने की खबर निजी चैनल पर दिखाई गई जो बाद में सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयोग द्वारा मामले का नोटिस लेते हुए जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी। जिला चुनाव अधिकारी प्रदीप सभरवाल ने बताया कि खडूर साहिब हलके के रिटर्निंग अधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही शिअद की बैठक आयोजन करने वाले प्रबंधकों से भी जवाब मांग गया है। गुरिंदर सिंह टोनी ने कहा कि किसी भी वर्कर को शराब नहीं परोसी गई। मैं जिम्मेदार परिवार से संबंधित हूं। मेरे खिलाफ साजिश के तहत झूठा प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन