फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Chowkidars complained of Congress-BJP campaign to EC in Chandigarh

चौकीदारों ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- कांग्रेस-भाजपा फायदे के लिए कर रही बदनाम

Thu, 28 Mar 2019 10:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Mar 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Chowkidars complained of Congress-BJP campaign to EC in Chandigarh
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : File Photo

कांग्रेस और भाजपा की देश भर में चलाई जा रही मुहिम ‘चौकीदार चोर है’ और ‘मैं भी चौकीदार’ से आहत होकर पंजाब के लाल झंडा पेंडू चौकीदार यूनियन (सीटू) ने बुधवार को इसकी चुनाव आयोग से शिकायत की है। उनका कहना है कि दोनों पार्टियां सियासी फायदे के लिए चौकीदारों को बदनाम कर रही है इसलिए दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर शुरू की गई मुहिम ‘चौकीदार चोर है’ पर सवाल उठाते हुए पेंडू चौकीदार यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह नीलो ने आयोग को दी शिकायत में कहा कि उनकी छवि को बिगाड़ा जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि चौकीदार महज 1250 रुपये मासिक वेतन पर गांवों और शहरों में पूरी रात अपनी जान खतरे में डालकर चौकीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा ‘चौकीदार चोर है’ पर एक गीत भी तैयार किया गया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तुरंत रोक लगाई जाए। यूनियन ने चुनाव आयोग से मांग की है कि अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ भी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जाए क्योंकि यह पार्टियां चौकीदारों को बदनाम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री लाखों का वेतन लेकर खुद को बता रहे चौकीदार
परमजीत सिंह नीलो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लाखों रुपये वेतन लेकर खुद को चौकीदार कह रहे हैं जबकि असली चौकीदार और उनके परिवार भरपेट खाने को भी तरस रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed