{"_id":"5c82686ebdec2213e272e101","slug":"lok-sabha-2019-capt-amarinder-singh-said-sunil-jakhar-to-contest-from-gurdaspur-lok-sabha","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर से सुनील जाखड़ ही होंगे प्रत्याशी, जल्द बाकी उम्मीदवारों का होगा एलानः अमरिंदर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरदासपुर से सुनील जाखड़ ही होंगे प्रत्याशी, जल्द बाकी उम्मीदवारों का होगा एलानः अमरिंदर सिंह
Fri, 08 Mar 2019 06:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरदासपुर-पठानकोट से सुनील जाखड़ लोकसभा उम्मीदवार होंगे। अगर किसी नेता या कार्यकर्ता ने जाखड़ का विरोध किया या बगावती सुर अपनाया तो उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शाहपुरकंडी बैराज बांध के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखने के बाद कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेसवार्ता में सुनील जाखड़ के नाम की औपचारिक घोषणा के बाद कहा कि पंजाब की सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी और आधिकारिक प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत करने वालों को पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने शेर सिंह घुबाया के पार्टी में प्रवेश के बाद कांग्रेस के भीतर असंतोष की खबरों को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टिकट चाहने वाले की उम्मीदवारी पर फैसला आलाकमान लेगी। अगर कोई भी हाईकमान के फैसले के खिलाफ जाता है तो उन्हें तुरंत निष्कासित कर दिया जाएगा। बेअदबी और बहिबल कलां मामले पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि धार्मिक भावनाओं से खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। एसआईटी जांच में लगी है। रिपोर्ट पूरी आने पर सख्त कार्रवाई होगी। अमृतसर में ड्रग ओवरडोज से हुई मौतों को सीएम ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन