{"_id":"5cc4565cbdec2207186a44b6","slug":"lok-sabha-2019-bobby-deol-and-dharmendra-will-be-reached-in-gurdaspur-for-sunny-deol-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सनी देओल कल करेंगे नामांकन, पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी भी होंगे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सनी देओल कल करेंगे नामांकन, पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी भी होंगे साथ
Sun, 28 Apr 2019 08:48 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 28 Apr 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
अभिनेता सनी देओल सोमवार को करेंगे नामांकन
लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल सोमवार को अपना नामांकन करेंगे। इस मौके पर सनी देओल के साथ भाई बॉबी देओल और उनके पिता धर्मेंद्र भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी लोकसभा क्षेत्र के इंचार्ज कमल शर्मा ने कोडूमल सरां में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन
इससे पहले पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी गुरदासपुर की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। शर्मा ने बताया कि सनी देओल की रैली सुबह दस बजे शुरू होगी। इसमें विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गुरदासपुर के किसी नेता को टिकट न देने पर शर्मा ने कहा कि हलके में बेहद दमदार नेता हैं, लेकिन पार्टी अनुशासन में रहकर काम करती है। इस मौके पर बीजेपी पंजाब के महामंत्री प्रवीण बंसल, जिला प्रधान बाल कृष्ण मित्तल, अकाली दल के जिला प्रधान गुरबचन सिंह बब्बेहाली, विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल, विकर्ण सिंह काहलों, जिला प्रभारी नरेश शर्मा और गुरदासपुर हलका प्रभारी सुरेश भाटिया सहित कई सीनियर नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन