फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha 2019, Big Challenge in front of BJP to save Gurdaspur lok sabha seat

भाजपा के सामने गुरदासपुर सीट बचाने की चुनौती, कई हस्तियों के नाम की चर्चा

Wed, 27 Mar 2019 07:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha 2019, Big Challenge in front of BJP to save Gurdaspur lok sabha seat
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी के सामने गुरदासपुर सीट को बचाने की चुनौती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि रोजाना सेलिब्रिटीज का नाम भाजपा से जोड़कर चर्चाएं की जा रही हैं। अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना के बाद अब सनी देओल को गुरदासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव के दौरान भी कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया भाजपा से दावेदार थे। हालांकि भाजपा ने चुनाव से कुछ समय पहले ही स्वर्ण सलारिया को मैदान में उतारा था। 1.93 लाख की बड़ी हार के बाद भाजपा इस बार प्रत्याशी फाइनल करने को लेकर और भी अधिक मंथन कर रही है। इस बार स्वर्ण सलारिया, कविता खन्ना के अलावा पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र परमार और पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने भी गुरदासपुर से टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस उम्मीदवार एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को पठानकोट में कई रैलियां कीं। सुबह नौ बजे पठानकोट पहुंचे सुनील जाखड़ ने सबसे पहले 10 बजे सुंदरनगर में रैली की। उसके बाद भदरोया में प्रदेश सचिव जुगल किशोर के घर और फिर वार्ड 12-13 में पूर्व पार्षद जोगिन्द्र पाल के घर के पास रैली कर भाजपा की नीतियों को कोसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed