{"_id":"5c9b7cc9bdec22140d56a9b8","slug":"lok-sabha-2019-big-challenge-in-front-of-bjp-to-save-gurdaspur-lok-sabha-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सामने गुरदासपुर सीट बचाने की चुनौती, कई हस्तियों के नाम की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सामने गुरदासपुर सीट बचाने की चुनौती, कई हस्तियों के नाम की चर्चा
Wed, 27 Mar 2019 07:08 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 27 Mar 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के सामने गुरदासपुर सीट को बचाने की चुनौती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ यहां से उम्मीदवार हैं। वहीं भाजपा ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि रोजाना सेलिब्रिटीज का नाम भाजपा से जोड़कर चर्चाएं की जा रही हैं। अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना के बाद अब सनी देओल को गुरदासपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में हुए उपचुनाव के दौरान भी कविता खन्ना और स्वर्ण सलारिया भाजपा से दावेदार थे। हालांकि भाजपा ने चुनाव से कुछ समय पहले ही स्वर्ण सलारिया को मैदान में उतारा था। 1.93 लाख की बड़ी हार के बाद भाजपा इस बार प्रत्याशी फाइनल करने को लेकर और भी अधिक मंथन कर रही है। इस बार स्वर्ण सलारिया, कविता खन्ना के अलावा पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र परमार और पूर्व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू ने भी गुरदासपुर से टिकट के लिए दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस उम्मीदवार एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को पठानकोट में कई रैलियां कीं। सुबह नौ बजे पठानकोट पहुंचे सुनील जाखड़ ने सबसे पहले 10 बजे सुंदरनगर में रैली की। उसके बाद भदरोया में प्रदेश सचिव जुगल किशोर के घर और फिर वार्ड 12-13 में पूर्व पार्षद जोगिन्द्र पाल के घर के पास रैली कर भाजपा की नीतियों को कोसा।
विज्ञापन