फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   lok adalat, mohali lok adalat, birla sun life insurance, mohali, punjab

बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस सेवा में कोताही की दोषी करार, जुर्माना

Thu, 26 May 2016 12:31 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 26 May 2016 12:31 PM IST
विज्ञापन
lok adalat, mohali lok adalat, birla sun life insurance, mohali, punjab
supreme court
लोक अदालत ने बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस के खिलाफ फैसला सुनाया। अदालत ने कंपनी को सेवाओं में कोताही का दोषी करार दिया है। साथ ही कंपनी को उपभोक्ता के रहते 56738 रुपये नौ प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कानूनी खर्च के रूप में कंपनी को 20 हजार रुपये चुकाने होंगे। वहीं, यदि कंपनी की तरफ से एक महीने में अदायगी नहीं की गई तो इंश्योरेंस कंपनी को पूरी रकम पर 12 फीसदी ब्याज चुकाना होगा। यह फैसला जज जगरूप सिंह महल की अदालत ने सुनाया है।
विज्ञापन


अदालत में इस संबंधी केस जिला रोपड़ निवासी  नाजर सिंह और कुलवीर कौर ने दायर किया था। उन्होंने अदालत में दायर याचिका में बताया कि उन्होंने बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस से एक पॉलिसी खरीदी थी। जिस समय पॉलिसी करवाई थी उस समय उन्हें कहा गया था कि उन्हें दो साल का प्रीमियम देना होगा। जिसमें प्रत्येक को एक लाख रुपये भरने होंगे। वहीं, चार साल बादल उन्हें दोगुनी रकम मिलेगी। उन्होंने कंपनी की बातों में आकर रकम जमा  करवा दी।
विज्ञापन


चार साल बाद उन्होंने कंपनी को कहा कि उन्हें दोगुनी राशि वापस की जाए। लेकिन कंपनी ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद कंपनी ने केवल उन्हें 142512 की अदायगी की। फिर उन्होंने इस संबंधी परमानेंट लोक अदालत में केस दायर किया था। इसके बाद अदालत की तरफ से कंपनी को नोटिस जारी किया। कंपनी के प्रबंधकों ने अदालत में पेश होकर कहा कि जो शिकायकर्ता शर्ते बता रहे हैं। ऐसी किसी भी तरह की कोई शर्त नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कंपनी ने बताया कि शिकायकर्ता के पास पॉलिसी सबंधी दस्तावेज आने के बाद पंद्रह दिन के भीतर उसे कैंसिल करने का अधिकार थी। लेकिन ऐसा भी कंपनी की तरफ से नहीं किया गया। इसके बाद अदालत ने मेरिट के आधार पर केस को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन बाद नहीं बन पाई। जिसके बाद अदलत ने कहा कि कंपनी की तरफ से कोई ऐसे दस्तावेज नहीं भेजे गए थे। जो कि उन्हें भेजे गए हो। ऐसे में शिकातकर्ता को अभी भी पूरा अधिकार है कि वह पॉलिसी कैंसिल कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed