{"_id":"5ebfbb67154b534f3d275cd5","slug":"lockdown-shramik-special-train-with-1200-migrant-workers-departs-from-amritsar-railway-station-for-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमृतसरः लॉकडाउन में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसरः लॉकडाउन में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन
Sat, 16 May 2020 03:40 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, अमृतसर
अमर उजाला, अमृतसर
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 16 May 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को लेकर यूपी रवाना हुई श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : एएनआई
प्रवासी मजदूरों का पलायन लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें 1200 प्रवासी मजदूरों को उनके घर उत्तर प्रदेश भेजा गया। भेजने से पहले सभी की स्क्रीनिंग की गई और उन्हें कुछ खाने पीने का सामान भी उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
दो ट्रेनों से 2180 प्रवासी पं. बंगाल, यूपी रवाना
प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को भी गुरु नगरी के रेलवे स्टेशन से रवाना हुई दो ट्रेनों से 2180 लोग रवाना हुए। एक गाड़ी वेस्ट बंगाल के लिए रवाना हुई, जिसमें 980 मजदूर थे। दूसरी गाड़ी उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के लिए रवाना हुई, जिसमें 1200 यात्री थे। सांसद गुरजीत औजला ने सरबत का भला ट्रस्ट की ओर से भेजे गए मास्क मजदूरों को बांटे।
ब्रिटिश एयरवेज से 309 यात्री हीथ्रो गए
श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 309 ब्रिटिश नागरिक ब्रिटिश एयरवेज की एक विशेष उड़ान से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इस उड़ान में ब्रिटिश नागरिकों की संख्या 96, भारतीय पासपोर्ट धारक 207, इटालियन तीन, आस्ट्रेलिया का एक व पुर्तगाल पासपोर्ट धारक दो नागरिक भी थे।
विज्ञापन
Punjab: A 'Shramik Special' train with over 1200 migrant workers on board departs Amritsar Railway Station for Basti in Uttar Pradesh. pic.twitter.com/gTM7XpbabHविज्ञापन— ANI (@ANI) May 16, 2020
विज्ञापन
दो ट्रेनों से 2180 प्रवासी पं. बंगाल, यूपी रवाना
प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को भी गुरु नगरी के रेलवे स्टेशन से रवाना हुई दो ट्रेनों से 2180 लोग रवाना हुए। एक गाड़ी वेस्ट बंगाल के लिए रवाना हुई, जिसमें 980 मजदूर थे। दूसरी गाड़ी उत्तर प्रदेश के जिला अमेठी के लिए रवाना हुई, जिसमें 1200 यात्री थे। सांसद गुरजीत औजला ने सरबत का भला ट्रस्ट की ओर से भेजे गए मास्क मजदूरों को बांटे।
ब्रिटिश एयरवेज से 309 यात्री हीथ्रो गए
श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल हवाई अड्डे से 309 ब्रिटिश नागरिक ब्रिटिश एयरवेज की एक विशेष उड़ान से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गए। इस उड़ान में ब्रिटिश नागरिकों की संख्या 96, भारतीय पासपोर्ट धारक 207, इटालियन तीन, आस्ट्रेलिया का एक व पुर्तगाल पासपोर्ट धारक दो नागरिक भी थे।
Trending Videos
स्पेशल ट्रेन से 1190 मजदूर गोंडा रवाना
फिरोजपुर। छावनी रेलवे स्टेशन से शनिवार को स्पेशल श्रमिक ट्रेन में 1190 मजदूर सवार होकर गोंडा (यूपी) के लिए रवाना हुए। सभी मजदूरों को राधा स्वामी डेरे की तरफ से भोजन मुहैया करवाया गया। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
डीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ट्रेन का खर्च करीब 6.12 लाख रुपये रेलवे को दिया है। सरकार की तरफ से चार रेलगाड़ियों पर करीब 24.48 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं। सेहत विभाग की टीमों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार होने के लिए आने वाले सभी प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई।
जिला प्रशासन ने सामाजिक दूरी को बरकरार रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए थे। इसके अलावा सभी यात्रियों को खाने के पैकेट, पानी की बोतलों, फेस मास्क समेत कई चीजें उपलब्ध करवाई गई। एसडीएम अमित गुप्ता, सहायक कमिशनर कंवरजीत सिंह, रेडक्रास सोसायटी के सचिव अशोक बहल, कानूनगो राकेश अग्रवाल समेत कई अधिकारी और मुलाजिम मौजूद थे।