फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Indian Army Orders for Soldiers Who are on Leave

लॉकडाउनः लौट सकते हैं 500 किलोमीटर के दायरे में छुट्टी गए सैन्य जवान, 14 दिन रहेंगे क्वारंटीन

Sat, 09 May 2020 11:09 AM IST
खुशबू गोयल मोहित धुपड़, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Indian Army Orders for Soldiers Who are on Leave
भारतीय सेना - फोटो : PTI
आर्मी के वो जवान जो लॉकडाउन से पहले अपने घरों में ही छुट्टी की वजह से रुके हुए थे। उन्हें अब लौटने के आदेश दिए गए हैं। वे जवान जिनका घर अपने स्टेशन हेड क्वार्टर से 500 किलोमीटर के दायरे में है, वे निजी वाहन या टैक्सी के जरिये अपनी यूनिटों में पहुंचेंगे,  लेकिन उन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। उधर, वे जवान जिनका घर 500 किलोमीटर से दूर है। उन्हें अपने नजदीकी स्टेशन हेड क्वार्टर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इन आदेशों के बाद 500 किलोमीटर के दायरे वाले सैन्य जवानों ने अपने स्टेशन हेडक्वार्टर में लौटना शुरू कर दिया है। उनकी यूनिटों में उन्हें क्वारंटीन करने के लिए अलग से विशेष कमरों की व्यवस्था की जा रही है। अलग कमरे में इन जवानों को अकेले ही 14 दिन तक रहना पड़ेगा। अपनी यूनिटों में जाने से पहले इन जवानों की पूरी तरह से स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। ताकि सैन्य परिसर पूरी तरह संक्रमण मुक्त रहे।
विज्ञापन


बताते चलें कि पैरामिलिट्री फोर्स व नेवी में भी कोरोना संक्रमण का फैलाव हो चुका है। काफी संख्या में जवान संक्रमित भी हुए हैं। जिसे लेकर आर्मी और एयरफोर्स भी पूरी तरह से अलर्ट है। इसीलिए सेना में ये व्यवस्था की गई हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि पांच सौ किलोमीटर से ज्यादा दूर शहर अपने घर छुट्टी पर गए जवान नजदीकी स्टेशन हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करेंगे। संबंधित स्टेशन हेडक्वार्टर यदि चाहेगा तो उन जवानों को रोजाना यूनिट में आने की अनुमति देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि नहीं तो फिर ज्वाइनिंग देने के बाद अगले आदेशों तक जवान वहीं अपने घरों में ही रहेंगे। उधर, जवानों के  यूनिटों में वापस लौटने के बाद उनकी बैरकों में जवानों की संख्या और कम रहेगी। अमूमन एक बैरक में 20 जवानों के रुकने की व्यवस्था रहती है। लेकिन अब उस बैरक में 7 से 8 जवान ही रह रहे हैं। इसी तरह स्टेशन हेडक्वार्टर में मौजूद सेना कार्यालयों में भी सिर्फ जरूरी स्टाफ ही मौजूद रहेगा।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिर्फ योग की अनुमति

सेना के जवानों की रोजाना पीटी परेड और खेलकूद की गतिविधियां पहले से ही बंद हैं। कई यूनिटों में जवानों को योग की अनुमति दी जा रही है। योग के दौरान जवान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान रखेंगे। इस दौरान जवानों को सांस व गले से संबंधित योगासन खास रूप से करवाए जा रहे हैं। जवानों को यह भी बताया जा रहा है कि वह किस तरह बीमारियों से लड़ने की अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

आर्मी कमांडर ने लिया संक्रमण से लड़ने की तैयारियों का जायजा
वेस्टर्न कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने भी विभिन्न इलाकों में संक्रमण से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया। अमृतसर, टिबरी, डेरा बाबा नानक स्थित मिलिट्री स्टेशन पहुंचे आर्मी कमांडर ने वज्र कोर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वज्र कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

आर्मी कमांडर आरपी सिंह ने इन क्षेत्रों में कोविड-19 अस्पतालों में संक्रमण से लड़ने के लिए क्या-क्या तैयारियां की गई हैं, उसकी जानकारी हासिल की और पूरी तरह एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां सिविल-मिलिट्री को-आर्डिनेशन पर भी संतोष जाहिर करते हुए संक्रमण से लड़ने वाले सैन्य कोरोना वारियर्स का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed