फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown In Haryana, Coronavirus In Haryana News In Hindi, Situation After One Month Lockdown

लॉकडाउन का एक महीना: लोगों ने उड़ाईं धज्जियां, जमकर हुई गिरफ्तारी, जानिए हरियाणा का हाल

Sun, 26 Apr 2020 06:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
Lockdown In Haryana, Coronavirus In Haryana News In Hindi, Situation After One Month Lockdown
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में लॉकडाउन का एक महीना ऐसा रहा कि यहां नियमों की खूब धज्जियां उड़ी, पुलिस ने ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया। प्रदेश भर में एक माह के लॉकडाउन के दौरान 9223 लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने हैं। वहीं 4609 एफआईआर दर्ज की गई। इसमें से 6594 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। प्रदेश भर में इस दौरान 11890 वाहनों को जब्त किया गया और 21.08 करोड़ रुपये का जुर्माना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वसूला गया है। 

विज्ञापन


दुकानें खोले जाने की छूट नहीं
गृह मंत्रालय ने भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानें खुलने की अनुमति दी हो लेकिन हरियाणा में अभी यह छूट नहीं है। हालांकि हरियाणा सरकार आने वाले कुछ दिनों में उन जिलों में लॉकडाउन में ढील दे सकती है। जहां संक्रमण के मामले खत्म हो रहे हैं। प्रदेश में 12 ऐसे जिले हैं, जहां फिलहाल कोई पॉजिटिव केस नहीं बचा है।
विज्ञापन


यह जिले ग्रीन जोन में शामिल है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस तरह के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त होता जा रहा है, वहां जल्द ही शहरी मोहल्लों व ग्रामीण इलाकों में दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है। मगर इसके लिए दुकानदार को पोर्टल पर अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसहायक हेल्प मी एप लांच
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘जनसहायक’ (हेल्प मी) मोबाइल एपलिकेशन को लॉन्च किया है। इस एप्लिकेशन के माध्यम से आमजन राशन, टेलीमेडिसन, बैंकों में जाने के लिए अपाइंटमेंट और नकद राशि को अपने घर पर ही प्राप्त करने जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। यह मोबाइल एप्लिकेशन, जो विशेष रूप से कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बनाई गई है।

एप ‘प्ले स्टोर’ पर उपलब्ध है।यह एप लोगों को नकद की होम डिलीवरी का भी विकल्प प्रदान करता है। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को इस विकल्प का चुनाव करना होगा, इसके बाद नकदी का वितरण पोस्टल बैंक के माध्यम से बिना किसी खर्च के पोस्टमैन या डाकिये के माध्यम से किया जाएगा।

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 29 लोगों के खिलाफ आठ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से यमुनानगर और रेवाड़ी में एक-एक, दो पलवल और चार नूंह में दर्ज हैं। इन लोगों पर आरोप है कि कोरोना फैलाने में अपनी भूमिका निभाई है। 

हरियाणा सरकार ने कोरोना के विरुद्ध जंग में हर मोर्चो को संभाला रखा है। पुलिस की नजर जितनी सड़कों पर है उतनी ही पैनी नजर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर टिकी है। प्रदेश में फेक न्यूज और अफवाह फैलाना लोगों को भारी पड़ रहा है । प्रशासन ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 113 लोगों के खिलाफ 88 केस दर्ज किए और 53 लोगों को गिरफ्तार किया।

एक माह में शराब तस्करों पर हुई बड़ी कार्रवाई
लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में शराब बिक्री पर रोक है। ऐसे में लोगों ने अवैध रूप से तस्करी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने ऐसे तत्वों पर कड़ा एक्शन लेते हुए 1712 लोगों के खिलाफ 1619 एफआईआर दर्ज की। ये सभी लोग शराब तस्करी में लिप्त थे। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से 93176 बोतल शराब, 6819 बोतल बीयर और 115 बोतल कच्ची शराब और 122 लीटर देशी शराब बरामद हुई। 17677 किलो और 23868 लीटर लाहन भी बरामद हुआ है।

घर तक टेलीमेडिसिन की सुविधा

हरियाणा में कोरोना के लक्षणों को लेकर लोगों को पूरी जानकारी मुहैया कराई जा रही है। सरकार अस्पताल के बजाय घर पर ही टेलीमेडिसिन के जरिये स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग हेल्पलाइन के माध्यम से टेलीमेडिसिन परामर्श सेवाएं मुहैया करा रहा है। हेल्पलाइन की स्थापना राज्य में कोरोना के लक्षणों से संबंधित प्रश्नों के समाधान के लिए की गई है। 

संभावित मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श करने के लिए कहा गया है।
विशेषज्ञ चिकित्सक महत्वपूर्ण कॉल का जवाब देने के साथ समस्या का समाधान भी करेंगे। आम नागरिक टोल फ्री शॉर्ट कोड 1075 या 8558893911 डायल कर कोविड -19 हेल्पलाइन तक पहुंच सकते हैं। टेलीमेडिसिन परामर्श सेवा 2 अप्रैल को शुरू की गई है। इसका उद्देश्य विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग करना है। लगभग 979 विशेषज्ञ चिकित्सकों को टेलीमेडिसिन परामर्श के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed