फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Curfew, Coronavirus Positive Cases in Punjab

पंजाब में फूटा कोरोना बम: एक दिन में 167 नए केस, इनमें से 148 श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु

Fri, 01 May 2020 01:16 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Curfew, Coronavirus Positive Cases in Punjab
फाइल फोटो - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही पंजाब सरकार के सारे प्रयास गुरुवार को उस समय फेल होते दिखाई दिए जब एक ही दिन में राज्य में कोरोना के 167 पॉजिटिव केस सामने आ गए। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 542 तक पहुंच गया। गुरुवार को जो पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उनमें 148 लोग नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब से लौटे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान अमृतसर में दर्ज किए गए सभी 76 पॉजिटिव केस नांदेड़ से वापस आए श्रद्धालुओं के हैं। लुधियाना में दर्ज किए गए 48 पॉजिटिव केसों में से 38 और मोहाली के 13 केसों में से 10 नांदेड़ से आए लोगों के हैं। 
विज्ञापन


तरनतारन में सभी 7, कपूरथला के 6 केसों में से 5, जालंधर में 3 केसों में से एक, गुरदासपुर के सभी 3, संगरूर के दोनों केस, मोगा और नवांशहर के 1-1 केस, पटियाला और फिरोजपुर के भी 1-1 केस श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं के हैं। इनके अलावा मुक्तसर के तीनों नए केसों में मरीजों की विदेश दौरे या किसी पीड़ित से निकटता संबंधी हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब में 104 लोगों ने दी कोरोना को मात 

राज्य में अब तक कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 104 हो गई है। इस महामारी के कारण पंजाब में अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 21205 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 17286 की जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। फिलहाल 3439 लोगों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। 

जालंधर : कोरोना के तीन नए मामलों से संख्या पहुंची 89
जिले में वीरवार को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 89 हो गई है। वीरवार को जो नए मरीज सामने आए हैं, उनमें काजी मोहल्ला का 30 वर्षीय नरेश चावला , संतनगर का 32 वर्षीय युवक संदीप कुमार और फिल्लौर के बकापुर गांव का लखविंदर सिंह शामिल है। लखविंदर हाल ही में श्री हजूर साहिब से लौटा है। बकापुर गांव पुलिस ने पूरी तरह से सील कर दिया है। नए पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है।

सिविल अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, नरेश चावला अभी पीजीआई में इलाजरत है और पीजीआई में उसका टेस्ट पॉजिटिव आया है। नरेश चावला में संक्रमण कैसे आया, इसको लेकर सेहत विभाग जांच कर रहा है। उसके संपर्क वालों की सूची तैयार कर उनके सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संदीप कुमार संत नगर का रहने वाला है और वह कोरोना संक्रमित के संपर्क में था।

नांदेड़ साहिब से 128 तीर्थयात्री पहुंचे जालंधर
तख्त श्री हजूर साहिब में फंसे जालंधर के 128 तीर्थयात्री वापस आ गए हैं। इन सभी को मैरिटोरियस स्कूल में क्वारंटीन किया गया। डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पूर्ण चिकित्सा जांच के बाद तीर्थयात्रियों को मैरीटोरियस स्कूल में तीन सप्ताह के लिए एकांतवास में भेज दिया है। क्वारंटीन सेंटर में उनको तीन समय का भोजन और व्यक्तिगत किटों की सुविधा भी दी जाएगी। अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।

फगवाड़ा: श्री हजूर साहिब से लौट तीन श्रद्धालुओं समेत चार कोरोना पॉजिटिव

फगवाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती श्री हजूर साहिब से लौटे तीन श्रद्धालुओं समेत चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। इनमें से एक युवक कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था। सीएमओ जसमीत बाबा ने बताया कि तीनों श्रद्धालु फगवाड़ा के गांव भुल्लाराई के हैं। अन्य 22 वर्षीय युवक गांव नरुड़ का है। 

वह दिल्ली से आया था। स्वास्थ्य विभाग उन्हें कपूरथला शिफ्ट कर रहा है। गांव नरूड़ को प्रशासन और ग्रामीणों ने सील कर दिया है। सरपंच के बेटे वैशाखा सिंह ने बताया कि युवक पांच दिन के लिए दिल्ली गया था। वहां से आने के बाद सेहत खराब होने पर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

संगरूर में कोरोना के तीन संक्रमित मिले
जिले में हजूर साहिब और कैथल से लौटे तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। इनमें एक संक्रमित धूरी और दो अमरगढ़ के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक हजूर साहिब से लौटे धूरी निवासी 72 वर्षीय उदय सिंह की जांच करने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं गांव बागड़िया में 27 अप्रैल को लगाए नाके के दौरान नाभा की तरफ से आ रहे व्यक्तियों के सैंपल सीएचसी अमरगढ़ द्वारा लिए गए थे। रिपोर्ट आने पर हजूर साहिब से लौटा गांव बनभौरा निवासी रणधीर सिंह (50) और कैथल से लौटा गांव खानपुर का रहने वाले कमलदीप सिंह (39) संक्रमित पाया गया।

तीन श्रद्धालु पॉजिटिव, ऑरेंज जोन में मुक्तसर

हजूर साहिब से लौटे तीन श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले मुक्तसर में तब्लीगी जमात से संबंधित एक युवक संक्रमित था। मुक्तसर अब ग्रीन से ऑरेंज जोन में आ गया है। 26 अप्रैल की रात को एक कैंटर में 40 श्रद्धालु हजूर साहिब से लौटे थे। इनमें पांच मुक्तसर जिले से थे। इन पांचों लोगों के 27 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से टेस्ट करवाए गए थे, जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आई।

इसमें गांव काउणी निवासी लखवीर सिंह, गुरुहरसहाय बाइपास रोड वासी लखविंदर कौर और उसके पति जंगीर सिंह पॉजिटिव पाए गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ते ही मुक्तसर में सख्ती बढ़ गई है। गांव काउणी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मरीजों को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

तरनतारन में सात नए पॉजिटिव
तरनतारन जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। तरनतारन के डीसी प्रदीप कुमार सभरवाल ने बताया कि श्री हजूर साहिब नांदेड़ से लौटे श्रद्धालुओं में से सात अन्य श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी को सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। 

डीसी ने बताया कि गुरुवार को 251 सैंपल जांच को अमृतसर मेडिकल कॉलेज भेजे थे। जिनमें से 7 केस पॉजिटिव हैं। पीड़ित लोगों से संबंधित क्षेत्रों पट्टी, गांव दिलावरपुर एवं ठठ्ठा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इससे पहले गांव सुर सिंह, लोहका और खेमकरण को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। 

मोगा: ग्रीन जोन में जा सकता था फिर मिला पॉजिटिव

कोरोना मुक्त जिलों की सूची में शामिल होने जा रहे मोगा में श्री हजूर साहिब से लौटे गांव गलोटी निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति करीब 40 लोगों के संपर्क में आया था, जिनकी पहचान कर स्वास्थ्य विभाग ने सभी को एकांतवास में भेज दिया है। केस सामने आने के बाद डीसी ने लिखित आदेश जारी कर कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर कर्फ्यू अगले आदेशों तक जारी रहेगा। दिया।

लुधियाना में 48 पॉजिटिव मिले
गुरुवार को एक बार फिर लुधियाना में कोरोना ब्लास्ट हुआ। जिले में 48 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। लुधियाना में पहली बार इतनी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए है। इससे पहले बुधवार को 11 मामले सामने आए थे। एक साथ 48 नए मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि गुरुवार को 48 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अभी स्वास्थ्य विभाग और टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है। अब लुधियाना में पॉजिटिव केसों की संख्या 77 हो गई है। 

नांदेड़ साहिब से फिरोजपुर पहुंचा एक श्रद्धालु पॉजिटिव
श्री नांदेड़ साहिब से फिरोजपुर पहुंचे श्रद्धालुओं में से एक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 215 लोगों के सैंपल भेजे थे। बाकी रिपोर्ट आना बाकी है। पॉजिटिव केस आने पर जिला प्रशासन ने कर्फ्यू जारी रखा है और बाजार खोलने की अनुमति नहीं दी है। डीसी कुलवंत सिंह ने कहा कि शुक्रवार को व्यापार मंडल और अन्य संस्थाओं के साथ बैठक करेंगे। उसी के बाद बाजार खोलने का कोई फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कर्फ्यू उसी तरह लागू रहेगा।

गुरदासपुर: तीन पॉजिटिव मिले

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि तख्त श्री हजूर साहिब से पहुंचे तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति की उम्र 78 साल, एक महिला की उम्र 59 साल और एक बच्चे की उम्र 12 साल की है। गांव भट्टियां को सील कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में सैंपलिंग की जा रही है। 

श्री हजूर साहिब से लौटे बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव
पटियाला में श्री हजूर साहिब से लौटे 58 साल के श्रद्धालु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शक के आधार पर उसके साथ लौटे दो अन्य लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेज दिए गए हैं। अब पटियाला में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 64 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि संक्रमित श्रद्धालु समाना के गांव धनेठा का रहने वाला है।

इस श्रद्धालु समेत तीन लोग अपने व्हीकल से श्री हजूर साहिब से बुधवार को पटियाला लौटे थे। जैसे ही इसकी सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को मिली तो तुरंत गांव के गुरुद्वारा साहिब में इन तीनों को क्वारंटीन करके सैंपल लिए गए। रिपोर्ट मिलने वाले धनेठा का श्रद्धालु पॉजिटिव पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed