फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus in Punjab Latest News Update Today: Death Case, Positive Case

पंजाब में शनिवार को 31 पॉजिटिव मिले, दो की कोरोना से हुई मौत, प्रदेश में 1761 लोग संक्रमित

Sat, 09 May 2020 02:25 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 09 May 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus in Punjab Latest News Update Today: Death Case, Positive Case
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

श्री हजूर साहिब से लौटे लुधियाना के गांव माणूके निवासी गुरजंट सिंह (56) समेत दो कोरोना संक्रमितों की शनिवार को मौत हो गई। दूसरा कोरोना संक्रमित होशियारपुर निवासी था। इस बीच, लुधियाना में ही एक कोरोना संक्रमित जम्मू निवासी अमरीक सिंह (65 ) की मौत हो गई। 10 दिन पहले उसको किडनी में दिक्कत होने के कारण डीएमसी में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


5 मई को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सूबे में शनिवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले सामने आए। इसके अलावा अब तक कोरोना वायरस के पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा 1762 पर पहुंच गया है। वहीं, संदिग्ध मामलों की कुल संख्या 39462 पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन


श्री हजूर साहिब से लौटे गुरजंट सिंह सिविल अस्पताल लुधियाना में भर्ती थे। सूबे में शनिवार को सबसे अधिक मामले जालंधर और फतेहगढ़ साहिब में सामने आए। जालंधर और लुधियाना में तीन, फतेहगढ़ साहिब से पांच, पठानकोट से दो और पटियाला से एक नया मामला सामने आया है। इसके अलावा कपूरथला से एक, रोपड़ से चार और होशयारपुर से एक मामले की रिपोर्ट आना बाकी है। इनके अलावा जालंधर से पांच मरीज ठीक होकर घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े

अमृतसर में अब तक कुल 287 मामले सामने आए हैं, इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जालंधर में 175 मामलों में से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। तरनतारन के 157 मामले सामने आए हैं। लुधियाना के 125 मामलों में से छह लोगों की मौत हुई है। गुरदासपुर के 116 में से एक मरीज की मौत हुई है। 

एसबीएस नगर के 103 पुष्ट मामलों में से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। पटियाला के 96 पुष्ट मामलों में से दो मरीजों की मौत हुई है। मोहाली के 95 मामलों में से तीन मरीजों की मौत हुई है। होशियारपुर के 90 मरीजों में से चार की मौत हुई है। संगरूर के कुल 88 मामलों में से 85 मामले सक्रिय हैं।

श्री मुक्तसर साहिब के 65 पुष्ट मामलों में से 64 सक्रिय हैं। मोगा के 56 मामलों में से 52 सक्रिय हैं। फरीदकोट के 45 मामलों में से 42 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। फिरोजपुर के 43 मामलों में से एक मरीज की मौत हुई है। बठिंडा के 40 कोरोना पॉजिटिव हैं। फाजिल्का के 39, पठानकोट के 29 मामलों में से एक संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। 

फतेहगढ़ साहिब के 28 पुष्ट मामलों में से 26 सक्रिय हैं। कपूरथला के 24 पुष्ट मामलों में से संक्रमित दो मरीजों की मौत हुई है। बरनाला के 21 पुष्ट मामलों में से एक संक्रमित की मौत हुई है। मानसा के बीस पुष्ट मामलों में से पंद्रह मामले सक्रिय हैं। रोपड़ के बीस पुष्ट मामले हैं, जबकि एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। अब तक कुल 1762 पुष्ट मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 1574 सक्रिय मामले हैं। राज्य में संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 31 तक आ पहुंचा है। इसके अलावा 157 मरीज ठीक होकर घर भी लौटे हैं।

हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु की कोरोना से मौत

जगरांव (लुधियाना)। श्री हजूर साहिब से लौटे गांव माणूके निवासी गुरजंट सिंह (56) की शनिवार सुबह सिविल अस्पताल लुधियाना में मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे। सिविल अस्पताल से शव लेने के लिए गांव के सरपंच सहित अन्य लोग पहुंचे। शनिवार बाद दोपहर बिना किसी भेदभाव के उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। जैसे ही शव श्मशान घाट पहुंचा, गांव के सरपंच ने पीपीई किट डाले ही शव को चिता तक पहुंचाया। अंतिम अरदास भी सरपंच की तरफ से की गई।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में गुरजंट सिंह भी शामिल थे। सभी की मेडिकल जांच की गई थी। 30 अप्रैल को गुरजंट सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सिविल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह लगभग सात बजे दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस खबर से गांव में मातम छा गया। शव को लेने के लिए गांव के सरपंच गुरमुख सिंह व परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे। तीन बजे शव मिलने के बाद गांव के शमशान घाट में नियमों के अनुसार गुरजंट का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर विधायक सर्वजीत कौर माणूके, तहसीलदार मनमोहन सिंह कौशिक, डॉ. अश्वनी कुमार, एसजीपीसी सदस्य भाई गुरचरण सिंह गरेवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पिता ने कहा था, तीन चार दिन में लौट आऊंगा
मृतक गुरजंट सिंह मजदूरी करता था, उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। बेटी अमरजीत कौर ने बताया कि वह शुक्रवार को अपने पिता से मिलने के लिए सिविल अस्पताल गई थी। उन्होंने दूर से ही सिर्फ इतना कहा था कि घबराने की जरूरत नहीं है, तीन चार दिन में वह घर लौट आएंगे। शनिवार को उनका परिवार घर पर था। पड़ोसियों ने यह सूचना दी कि उसके पिता का देहांत हो गया।
वहीं शनिवार को लुधियाना तीन नए संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा के अनुसार इनमें से दो आरपीएफ जवान हैं और दिल्ली के सराय रोहिल्ला से खाली ट्रेन में आए थे। वहीं तीसरी संक्रमित 17 साल की किशोरी टीबी से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed