फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Chandigarh Administration Announcement for Retired Employees

चंडीगढ़ प्रशासन ने रिटायर्ड कर्मियों को दी राहत, अभी न मकान खाली करना होगा, न कोई पैनल्टी

Sat, 23 May 2020 11:57 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 23 May 2020 11:57 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Chandigarh Administration Announcement for Retired Employees
सांकेतिक तस्वीर
रिटायर हो चुके कर्मी, जो लॉकडाउन की वजह से दूसरा मकान नहीं देख पाए और अभी भी सरकारी आवास में ही रह रहे हैं, उन्हें प्रशासन की तरफ से राहत दी गई है। ऐसे कर्मियों को अभी सरकारी मकान खाली नहीं करना होगा। न ही उन्हें मार्च, अप्रैल और मई महीने में किसी तरह की कोई पैनल्टी लगेगी। प्रशासन के इस फैसले पर यूटी इंप्लाइज हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और एडवाइजर मनोज परिदा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन


एडवाइजर मनोज परिदा ने ट्वीट कर बताया कि मकान खाली करने की तिथि भी आगे बढ़ जाएगी। यूटी इंप्लाइज हाउसिंग वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह और महासचिव डॉ. धर्मेन्द्र ने कहा कि सोसाइटी ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा था कि रिटायर्ड कर्मचारी जो लॉकडाउन और कर्फ्यू के कारण कहीं पर अपना रहने का ठिकाना नहीं बना पाए, उनके लिए कम से कम छह महीने का समय दिया जाए ताकि कर्मचारियों को वर्तमान में दिए जा रहे किराए का 100 या 200 गुणा किराया न देना पड़े।
विज्ञापन


डॉ. धर्मेन्द्र ने बताया कि यदि रिटायर हुए कर्मचारी सरकारी मकान को रिटायरमेंट की तारीख से चार महीने तक खाली नहीं करते तो उन्हें अगले तीन महीने तक 100 गुणा और उसके बाद 200 गुणा किराया देना पड़ता है, जो कि कर्मचारियों की सामर्थ्य से बाहर की बात है। करीब 60 दिन से ज्यादा लाकडाउन लगने के कारण कर्मचारी अपना न तो कोई मकान खरीद सके, न ही बना सके हैं। लॉकडाउन के कारण अभी तक पेंशन के केस भी तैयार नहीं हुए हैं तो फिर बिना पैसे कर्मचारी मकान कैसे बनाते या खरीदते।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव डॉ. धर्मेन्द्र ने प्रशासन का धन्यवाद देने के साथ-साथ प्रशासन से मांग की है कि रिटायर्ड इंप्लाइज के पेंशनर बेनिफिट जल्द से जल्द जारी किए जाएं ताकि कर्मचारी अपना मकान बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed