फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lock on washroom during exam students upset

Chandigarh News: परीक्षा के दौरान वाशरूम पर ताला, विद्यार्थी परेशान

Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
lock on washroom during exam students upset
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के इमरजिंग एरिया बिल्डिंग में विभिन्न कोर्सों की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां पर पिछले दो मई से चल रही परीक्षाओं के दौरान वाशरूम को ताला लगाकर बंद कर दिया जाता है। विद्यार्थियों के साथ-साथ स्टाफ वाशरूम पर भी ताला लगा दिया जाता है। इसकी मांग करने पर एक या दो वाशरूम को खोला जा रहा है। इस वजह से बिल्डिंग में परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। उधर छात्रों का कहना है कि नकल पर रोक के लिए वाशरूम पर ताला लगवाया गया है। परीक्षार्थी वाशरूम में किताबें और चिट छिपा देते हैं।
विज्ञापन

उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जगत भूषण का कहना है कि परीक्षा केंद्रों पर वाशरूम बंद करने का कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है। पीयू के आर्ट्स ब्लॉक-1,2,3 और 4 में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर सभी वाशरूम खुले हैं। इमरजिंग एरिया बिल्डिंग में सिर्फ एक या दो स्टाफ वाशरूम मांग पर खुलवाए जाने के बाद वहां पर सफाई की समस्या आ रही है। इससे सफाईकर्मियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed