फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   local bodies election, panchayat election, panchayat election haryana, election, haryana

नगर निकाय के बाद हरियाणा में फिर होंगे पंचायत चुनाव

Wed, 04 May 2016 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Wed, 04 May 2016 11:11 AM IST
विज्ञापन
local bodies election, panchayat election, panchayat election haryana, election, haryana
हरियाणा में फिर होंगे पंचायत चुनाव - फोटो : pti
प्रदेश में चुनाव का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। पंचायत चुनाव से निपटे अधिकारी नगर निकाय के चुनाव में जुट गए हैं। निकाय चुनाव के बाद उन्हें पंचायत चुनाव करवाने हैं, क्योंकि प्रदेश में कई जगहों पर ब्लाक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों के पद खाली हैं। इस संबंध में राज्य चुनाव आयोग की ओर से सभी जिलों के डीसी से जानकारी मांगी गई है। साथ ही चुनाव की तैयारी करने के लिए भी कहा गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में जनवरी माह में पंचायत चुनाव हुए थे, लेकिन इस दौरान कई पद खाली रह गए। सबसे ज्यादा पंचों के पद खाली हैं, जिनकी संख्या 4350 है। इसी तरह 40 से ज्यादा ब्लाक समिति सदस्यों के पद खाली हैं, जबकि 11 सरपंचों के पद खाली हैं। इन पदों के खाली रहने की मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि सरकार की नई शर्तों के अनुसार यहां इन पदों के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया था।
विज्ञापन


सरकार की शैक्षिक योग्यता, सहकारी बैंक और बिजली बिल बकाया नहीं होने की शर्त के कारण चुनाव लड़ने की तैयारी करने वालों का सपना टूट गया था। अब इन खाली पदों के लिए फिर से पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। चुनाव आयोग की ओर से सभी जिलों के डीसी से खाली पदों के बारे में जानकारी मांगी गई है। यही नहीं, नगर निकाय के चुनाव के बाद पंचायत चुनाव कराने के लिए भी कहा गया है। माना जा रहा है कि जून के आखिर या जुलाई माह के शुरूआत में खाली पदों के लिए पंचायत चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed