फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   local bodies election, haryana election, election commision, nagar parishad, haryana

हरियाणा निकाय चुनाव: पहले दिन भरे गए 36 नामांकन

Mon, 09 May 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 09 May 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
local bodies election, haryana election, election commision, nagar parishad, haryana
हरियाणा निकाय चुनाव
हरियाणा में 15 नगर परिषदों और 28 नगरपालिकाओं के चुनावों के लिए नामांकन भरने के पहले दिन अब तक कुल 36 नामांकन प्राप्त हुए हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त  राजीव शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नगर परिषद के लिए 24 जबकि नगरपालिका चुनावों के लिए 12 नामांकन प्राप्त हुए हैं।     
विज्ञापन


इनमें नगर परिषद फतेहाबाद के लिए एक, हांसी के लिए पांच, सोहना के लिए एक, जींद के लिए छह, नरवाना के लिए एक, कैथल के लिए एक, थानेसर के लिए छह, पलवल के लिए दो, गोहाना के लिए एक नामांकन शामिल हैं। नगर पालिका चुनावों के लिए अब तक कुल 12 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें रतिया-एक, बरवाला- दो, सफीदों-एक, चीका-एक, घरौंडा-दो, तरावड़ी-एक, शाहबाद-दो, समालखा-एक और कालांवाली के लिए एक नामांकन शामिल हैं।
विज्ञापन


बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महा मिलेगा 2.5 किलोग्राम दाल 
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जनवरी से जून तक दाल-रोटी योजना के तहत बीपीएल और अंत्योेदय अन्न योजना के तहत आने वाले लोगों को चना दाल देने का फैसला लिया गया है। इसके तहत प्रति परिवार, प्रति राशन कार्ड धारक को 2.5 किलोग्राम दाल प्रति माह वितरित किए जा रहे हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के 21 जिलों इन दोनों वर्गों के कार्ड धारकों को 16600 मीट्रिक टन दाल का इस अवधि के दौरान वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed