{"_id":"5ba89305867a557f5878978f","slug":"loan-of-7707-crores-on-22-85-lakh-farmers-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 22.85 लाख किसानों पर 7707 करोड़ का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 22.85 लाख किसानों पर 7707 करोड़ का कर्ज
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर भले ही कसरत कर रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि आय बढ़ने की बजाय किसानों का कर्ज बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि 2022 तक उनकी सरकार किसानों की आय को जरूर दोगुना करेगी। उधर, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि किसानों की तरफ अभी जिला प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंकों और सहकारी बैंकों का काफी कर्ज बकाया है, जो किसानों को अदा करना है।
विज्ञापन
आसान नहीं है कर्ज मुक्त होना
हरियाणा में अगर देखें तो वर्तमान में 22 लाख 85 हजार 805 किसानों पर 7707 करोड़ 45 लाख 42 हजार रुपये बकाया है। ग्रामीण विकास बैंकों और सहकारी बैंकों का कुल कर्ज अगर देखें तो अंबाला के 52 हजार 917 किसानों पर 408 करोड़ 15 लाख 93 हजार रुपये, पंचकूला के 24841 किसानों पर 145 करोड़ 63 हजार 80 हजार रुपये, यमुनानगर के 58 हजार 254 किसानों पर 338 करोड़ 83 लाख 36 हजार रुपये, कुरुक्षेत्र के 46 हजार 912 किसानों पर 339 करोड़ 37 लाख 36 हजार रुपये, कैथल के 71379 किसानों पर 4485861000 रुपये, करनाल के 102306 किसानों पर 7112050000 रुपये।
विज्ञापन
पानीपत के 44298 किसानों पर 3086180000 रुपये, सोनीपत के 64748 किसानों पर 3600908000 रुपये, रोहतक के 49542 किसानों पर 2779392000 रुपये, झज्जर के 66968 किसानों पर 4084054000 रुपये, भिवानी के 128502 किसानों पर 6587374000 रुपये, जींद के 71909 किसानों पर 4103235000 रुपये, हिसार के 101888 किसानों पर 5481612000 रुपये, फतेहाबाद के 56205 किसानों पर 3629719000 रुपये, सिरसा के 65524 किसानों पर 4074458000 रुपये, गुरुग्राम के 84830 किसानों पर 313494746000 रुपये, फरीदाबाद के 74730 किसानों पर 4560531000 रुपये, महेंद्रगढ़ 65123 किसानों पर 3518438000 रुपये व रेवाड़ी के 64929 किसानों पर 3535592000 रुपये बकाया है।
विज्ञापन
सरकार के पास सिर्फ किसानों की आय दोगुना करने का जुमला है, विजन नहीं। हकीकत यह है कि हरियाणा के किसानों पर कर्ज बढ़ रहा है। ऐसे में उनकी आय कैसे दोगुनी होगी। हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों को कर्ज से मुक्त कर उन्हें राहत प्रदान करें। - परमिंद्र सिंह ढुल, विधायक, जुलाना (जींद)।