{"_id":"b64139fefe51d5fad2bf4b0fd4be443f","slug":"live-in-relationship-girls-always-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लिव-इन में रहने वाली लड़कियां आत्महत्या ही करती हैं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लिव-इन में रहने वाली लड़कियां आत्महत्या ही करती हैं’
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 26 Feb 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. लक्ष्मी कांता चावला ने कहा है कि जो लड़कियां लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती हैं, वह आत्महत्या ही करती हैं।
विज्ञापन
प्रो. चावला मंगलवार को हंसराज महिला महाविद्यालय के सोशियोलॉजी तथा साइकोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में बोल रहीं थीं।
विभाग द्वारा आईसीएसएसआर के तत्वावधान में फ्राडलेंट एनआरआई मैरिज-साइकोसोशल एंड एथिकल परसपैक्टिव विषय पर सेमिनार करवाया गया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. लक्ष्मी कांता चावला सेमिनार में मुख्यातिथि थीं।
प्रो. चावला ने कहा कि कोई भी किसी लड़की को नर्क में नहीं धकेल सकता। हर लड़की सशक्त है। लड़कियों को सब सहन करना पड़ता है क्योंकि वह अपने हक के लिए लड़ती नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि सिक्के के दो पहलू होते हैं। कुछ एनआरआई लड़कियां भी धोखाधड़ी करती हैं। सेमिनार में बीएन शर्मा कनाडा बतौर प्रीजाइडिंग आफिसर शामिल हुई।
विज्ञापन
बतौर कीनोट स्पीकर जतिन्दर पन्नू, डिप्टी अटार्नी रितू ग्रोवर और पूर्व पासपोर्ट आफिसर परनीत सिंह उपस्थित थे। प्राचार्या डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार के कोऑर्डिनेटर आशमीन कौर ने अतिथियों का धन्यवाद किया।