फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Literature festival will run for six months for children

बच्चों के लिए छह महीने चलेगा लिटरेचर फेस्टिवल

Fri, 06 Aug 2021 08:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Literature festival will run for six months for children
चंडीगढ़। अदब फाउंडेशन के सहयोग से दीक्षांत स्कूल कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ चिल्ड्रेन लिटरेचर फेस्टिवल के छठे संस्करण का आयोजन करने जा रहा है। इस महोत्सव में बच्चों के कुछ प्रमुख लेखक, चित्रकार और कहानीकार शामिल हैं। इसकी जानकारी प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान दीक्षांत स्कूल के चेयरमैन मितुल दीक्षित ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में बच्चों के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन करवाया जाएगा। 14 अगस्त को शबनम मिनवाला के सत्र के साथ उत्सव की शुरुआत होगी। इसके बाद फरवरी 2022 तक छह महीने अलग-अलग सत्र होंगे। लेखकों के साथ बातचीत का उद्देश्य बच्चों की कल्पना शक्ति को तीव्र करना है। अपने पसंदीदा लेखकों से मिलने के अलावा, बच्चे पैनल चर्चाओं, कथा सत्रों, लेखन व चित्रांकन कार्यशालाओं, फिल्म स्क्रीनिंग आदि में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

फेस्टिवल में 20 से अधिक शीर्ष लेखक शामिल हो रहे हैं, जो तीन से 16 साल तक के बच्चों के लिए विविध सत्र आयोजित करेंगे। उत्सव में भाग लेने वाले लेखकों में रंजीत लाल, अनीता रॉय, पारो आनंद, देविका करिआपा, विभा बत्रा, नंदिनी नायर, संध्या राव, लावण्या कार्तिक, कजाकिस्तान के लेखक इवान परसेल शामिल हैं। चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक ने कहा कि यह उत्सव बच्चों के बीच अच्छे साहित्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed